Eating Cardamom On Empty Stomach: हमारी रसोई में छोटी सी इलायची बड़े काम की चीज है. खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इलायची को आयुर्वेद में एक औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप हर सुबह बासी मुंह सिर्फ दो इलायची चबाएं, तो इसके फायदे आपकी सेहत पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं. इलायची हर घर में आसानी से उपलब्ध होती है और आपकी सेहत को बेहतरीन बना सकती है. सिर्फ सात दिनों तक इस छोटी सी आदत को अपनाएं और आप अपने शरीर में सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते हैं. यह न सिर्फ आपकी सेहत को सुधारता है, बल्कि आपके रूटीन को भी बेहतर बनाता है. यहां हम सुबह खाली पेट इलायची खाने के अद्भुत फायदों के बारे में बता रहे हैं जो आपको चौंका देंगे.
खाली पेट इलायची चबाने से क्या होता है? | What Happens If You Chew Cardamom On An Empty Stomach?
1. पाचन तंत्र को बनाएगी दुरुस्त
इलायची में पाए जाने वाले तत्व आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. बासी मुंह इलायची चबाने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और पेट दर्द में राहत मिलती है. यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. मुंह की बदबू से निजात
सुबह बासी मुंह इलायची चबाने से मुंह की बदबू दूर होती है. इलायची में प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह की दुर्गंध को खत्म करते हैं और मसूड़ों को हेल्दी रखते हैं.
यह भी पढ़ें: सुबह ब्रश करने के बाद खाली पेट एक कली कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है? औषधीय फायदे जान आप भी करने लगेंगे सेवन
3. वजन घटाने में भी मददगार
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह आदत आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. इलायची शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करती है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखती है.
4. सांस संबंधी समस्याओं में लाभकारी
इलायची का नियमित सेवन सांस की बीमारियों जैसे अस्थमा और ब्रोंकाइटिस में राहत दिला सकता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखते हैं.
5. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है
इलायची ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों का प्रवाह बेहतर होता है. यह हार्ट को हेल्दी रखने में भी सहायक है.
यह भी पढ़ें: मोटे पेट और बाहर निकली तोंद को जल्दी अंदर करने के लिए हर दिन सुबह खाली पेट पिएं इस चीज का पानी
6. तनाव और चिंता कम करने में सहायक
इलायची का स्वाद और सुगंध ब्रेन को शांत करती है. इसे चबाने से तनाव और चिंता कम होती है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है.
7. त्वचा को बनाए चमकदार बनाना
इलायची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को अंदर से साफ और चमकदार बनाते हैं. सात दिनों में ही आपकी त्वचा में निखार आना शुरू हो सकता है.
कैसे करें इसका सेवन?
- रोज सुबह बासी मुंह 2 इलायची को धीरे-धीरे चबाएं.
- चबाने के बाद पानी न पिएं, ताकि इलायची के गुण बेहतर तरीके से शरीर में काम करें.
- सात दिनों तक नियमित रूप से यह प्रक्रिया करें और खुद असर महसूस करें.
सावधानियां:
- अगर आपको इलायची से एलर्जी है, तो इसका सेवन न करें.
- ज्यादा मात्रा में इलायची का सेवन करने से बचें, क्योंकि इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है.
क्या आईपिल लेने के बाद कोई महिला गर्भवती हो सकती है? यहां जानें गर्भनिरोधन के बेस्ट तरीके...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं