- ब्रेन ट्यूमर खतरनाक हैं, वे ब्रेन के हेल्दी हिस्सों पर दबाव डालते हैं.
- ब्रेन ट्यूमर के संकेत बहुत कॉमन होते हैं जो भ्रम पैदा कर सकते हैं.
- हम यहां आपको इस कैंसर के लक्षण और कारण बता रहे हैं.
Brain Tumor Warning Signs: ब्रेन ट्यूमर ब्रेन सेल्स का एब्नॉर्मल तरीके से बढ़ना है. ब्रेन ट्यूमर किसी की भी लाइफ क्वालिटी को खराब कर सकता है. इससे कॉग्नेटिव लॉस हो सकता है और अवसाद और भय सहित भावनात्मक तनाव पैदा कर सकता है. ब्रेन ट्यूमर ब्रेन के किसी भी हिस्से में विकसित हो सकता है. ब्रेन ट्यूमर खतरनाक होते हैं क्योंकि वे ब्रेन के हेल्दी हिस्सों पर दबाव डाल सकते हैं. कुछ ब्रेन ट्यूमर कैंसरस भी हो सकते हैं या कैंसर बन सकते हैं. ब्रेन ट्यूमर हम सबकी नजर में एक खतरनाक तरह का कैंसर है जिसकी जल्दी पहचान करना बहुत जरूरी है. ब्रेन ट्यूमर के लक्षण पहचानना बहुत जरूरी है. ब्रेन ट्यूमर के संकेत बहुत कॉमन होते हैं जो भ्रम पैदा कर सकते हैं. ब्रेन ट्यूमर का कारण क्या है ये भी बहुत से लोगों को नहीं पता हो होता है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ साइंस के अनुसार, ब्रेन ट्यूमर भारतीय आबादी को प्रभावित करने वाले टॉप 10 ट्यूमर में से एक के रूप में उभरा है. हम यहां आपको इस कैंसर के लक्षण और कारण बता रहे हैं ताकि आप किसी भी असामान्य स्थिति का पता लगा पाएं.
बालों के झड़ने से खाली हो गया है सिर, तो इन 4 चीजों को खाना शुरू कर दें, Hair Growth में आएगी तेजी
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
ब्रेन ट्यूमर के कारण (Causes of Brain Tumor)
पर्यावरणीय कारक: लंबे समय तक केमिकल्स, कीटनाशकों आदि के संपर्क में रहने से ट्यूमर हो सकता है.
पारिवारिक इतिहास: किसी भी प्रकार के कैंसर का पारिवारिक इतिहास होने से भविष्य की पीढ़ियों के लिए इसका खतरा बढ़ सकता है.
धूम्रपान: तम्बाकू धूम्रपान से मेनिन्जियोमा और अन्य प्रकार के ट्यूमर का खतरा बढ़ जाता है.
उम्र: ब्रेन ट्यूमर किसी भी उम्र में किसी व्यक्ति में विकसित हो सकता है, लेकिन वृद्ध लोगों को इसके विकसित होने का खतरा अधिक होता है.
रेडिएशन: अगर कोई व्यक्ति अपने पेशे के कारण या प्री मेडिकल ट्रीटमेंट के कारण एक्सपोजर के संपर्क में आता है, तो उसे ब्रेन ट्यूमर विकसित होने का खतरा होता है.
ब्रेन ट्यूमर के संकेत और लक्षण | Brain Tumor Signs And Symptoms
अक्सर सिरदर्द या सिर में दबाव महसूस करना.
सिरदर्द जो बहुत बार होता है और आप बदतर महसूस करते हैं.
सिरदर्द जिसे माइग्रेन कहा जाता है.
उल्टी या मिचली आना.
धुंधली आंखों की रोशनी
दौरे पड़ना
सोचने, बोलने या शब्दों को खोजने में कठिनाई
व्यवहार में बदलाव
शरीर के एक हिस्से या एक तरफ कमजोरी, सुन्नता
संतुलन की हानि, चक्कर आना या अस्थिरता
मेमोरी लॉस
ब्रेन ट्यूमर का इलाज कैसे करें? | Treatment of Brain Tumor
सर्जरी: अगर ब्रेन ट्यूमर बड़ा हो रहा है या शरीर में समस्या पैदा कर रहा है, तो ट्यूमर को सर्जरी से हटा दिया जाता है.
रेडियोसर्जरी: ब्रेन ट्यूमर को रेडिएशन थेरेपी से ठीक किया जा सकता है.
दवा और देखभाल: ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों को कम करने में मदद करने के लिए मरीजों को दवाएं दी जाती हैं और सर्जरी के बाद रोगी को सहायक देखभाल की जरूरत होती है.
Early Symptoms Of Cancer: कैंसर के सात वार्निंग सिगनल
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं