- मुल्तानी मिट्टी और खीरा स्किन को हाइड्रेट रखते हैं.
- ऑयली स्किन वालों के लिए मुल्तानी मिट्टी बेस्ट है.
- यहां ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक्स हैं.
Multani Mitti For Face: गर्मियों में चेहरे को बेदाग और चमकदार बनाए रखना इतना आसान नहीं होता. पसीना, प्रदूषण और धूल मिट्टी के कारण स्किन मुरझा जाती है. ऐसे में स्किन ग्लो (Skin Glow) बनाए रखने के लिए मुल्तानी मिट्टी एक रामबाण नुस्खा मानी जाती है. इसके साथ कुछ चीजों को मिलाकर चेहरे पर कुछ दिनों तक लगाने से न सिर्फ डेड स्किन सेल्स निकल जाती हैं बल्कि ये त्वचा को हाइड्रेट भी करता है. मुल्तानी मिट्टी, खीरा, बेसन ये कुछ चीजें हैं जो गर्मियों में हमारे स्किन केयर रूटीन (Skin Care Routine) का हिस्सा होनी चाहिए. ये बात आपको गांठ बांध लेनी है कि दूसरों से अलग दिखने के लिए आपको अपना ब्यूटी रूटीन (Beauty Routine) भी बदलना पड़ेगा. मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं जो स्किन को एक नया जीवन देंगे. अगर इनका ठीक से लगाया जाए तो ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू नुस्खे के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले ये ब्यूटी इंग्रेडिएंट कितने कारगर हो सकते हैं शायद अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. यहां हम आपके लिए मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक लेकर आए हैं जो चेहरे को चांद सी चमक देंगे.
ग्लोइंग स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी | Multani Mitti For Glowing Skin
गर्मियों में स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाए रखना एक चुनौति है. सनबर्न, बहुत ज्यादा ऑयल और एक्ने गर्मियों में काफी परेशान करते हैं. इस सभी स्किन प्रोब्लम्स से छुटका पाने के लिए और स्किन को हाइड्रेट करने के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद फायदेमंद है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मुल्तानी मिट्टी के बेस्ट फेस पैक | Best Multani Mitti Face Packs
मुल्तानी मिट्टी को बेहतरीन फायदों के लिए लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है. यहां मुल्तानी मिट्टी के कुछ फेस पैक्स हैं जो गर्म महीनों के दौरान स्किन को सुस्त होने से बचाएंगे और आपको एक एलिगेंट और रेडिएंट लुक देंगे.
ठंडा खीरा और मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी और खीरे के पेस्ट मिलाएं इसमें कुछ बूंद गुलाब जल की मिलाएं और चेहरे पर अप्लाई करें. 15 मिनट तक रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें. ये पैक स्किन हाइड्रेशन को बनाए रखेगा और ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाएगा.

एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा का मिश्रण स्किन को पोषण देने में मददगार हैं. इनको मिलाकर चेहरे और गले पर लगभग 15 से 20 मिनट तक रखें. उसके बाद नॉर्मल वाटर से धो लें. ये फेस पैक नेचुरल ग्लो बनाए रखने में बेहद फायदेमंद है.
हल्दी और मुल्तानी मिट्टी
हल्दी एक एंटी इंफ्लेमेटरी मसाला है, जो स्किन पिग्मेंटेशन और सूजन से राहत दिलाने के लिए जाना जाता है. मुल्तानी मिट्टी और हल्दी को मिलाएं और चेहरे पर अप्लाई करें. ये पैक आपको एक्ने से बचाएगा.
नींबू में मिलाकर लगाएं ये एक चीज झुर्रियां हो जाएंगी गायब दाग खत्म Wrinkles Removal
शहद और मुल्तानी मिट्टी
शहद के साथ मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है. आपको बस करना इतना है कि शहद और मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बना लेना है इसमें कुछ बूंदें नींबू की मिलानी हैं. 15 से 20 मिनट लगाकर छोड़ दें और फिर चेहरे धोएं.

पपीता और मुल्तानी मिट्टी
पपीते के साथ मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए कमाल कर सकती है. इसे अपनी स्किन पर 15 मिनट तक लगातर रखें और फिर धोएं. ये बंद स्किन पोर्श को खोलने में मदद करता है और त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है.
How To Get Rid of Sun Tanning: सन टैनिंग को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं