ब्रेन यानी मस्किष्क हमारे शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है. जिस तरह हम अपने शरीर को फिट और एक्टिव रखने के लिए व्यायाम का सहारा लेते हैं, उसी तरह ब्रेन को भी नियमित एक्सरसाइज की जरूरत है. शरीर की तरह ही ब्रेन को भी अच्छे खुराक और एक्सरसाइज की जरूरत पड़ती है, ताकि इसके काम करने की क्षमता का विकास होता रहे. ब्रेन एक्सरसाइज ब्रेन सेल्स के बीच कनेक्टिव टिशू को बढ़ाता है, जिससे उन्हें अधिक कुशलता से काम करने में हेल्प मिलती है. इस प्रोसेस को न्यूरोप्लास्टी के तौर पर जाना जाता है जो कि ब्रेन की क्षमता को बढ़ाती है. आइए जानते हैं कि कौन से ब्रेन एक्सरसाइज आपको तनाव से मुक्त रख सकते हैं.
दिमाग को शांत रखने के लिए कारगर एक्सरसाइज | Effective For Keeping The Mind Calm Exercise
1) संगीत है बेहद फायदेमंद
जब आप गाड़ी चला रहे हों या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ट्रैवेल कर रहे हों, तो आप अच्छा संगीत सुन सकते हैं. हैप्पी सॉन्ग्स और फील गुड म्यूजिक सुनने से रचनात्मक सोच में सुधार हो सकता है, दिमाग के फंक्शन करने की क्षमता बेहतर होती है. साथ ही प्रॉब्लम के नए सॉल्यूशन निकालने में भी मदद मिल सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Skin से डार्क स्पॉट हटाकर जवां, टोन और Glowing बनाता है टमाटर, कसावट लाने के लिए चेहरे पर ऐसे लगाएं
2) अपने सेंसेज का इस्तेमाल करें
किसी भी काम को करते वक्त चाहे आप बाजार में कुछ खरीद रहे हों या घर के काम कर रहे हो, अपनी सभी सेंसेज को उपयोग में लाएं. इस तरह आपके ब्रेन को मजबूत बनाने में मदद मिलती है. अपनी नज़र, आवाज, महक और स्पर्श पर ध्यान दें.
3) कुछ अलग करें
रोजमर्रा के काम में कुछ बदलाव करें. जैसे हर हफ्ते ऑफिस जाने के लिए एक अलग रास्ता निकालें या अलग ट्रांसपोर्ट मोड ट्राई करें. आपका दिमाग इस आसान बदलाव से भी फायदा ले सकता है. कुछ नया करने से दिमाग खुल जाता है और नई ऊर्जा मिलती है.
4) मेडिटेशन करें
रोजाना मेडिटेशन करने से आपका दिमाग शांत रहता है. इससे ब्रीदिंग स्लो होती है. इससे तनाव और चिंता को कम करने में मदद मिलती है. मेडिटेशन आपकी मेमोरी को फाइन-ट्यून करने में भी मदद कर सकता है और दिमाग की इन्फॉर्मेशन प्रोसेस करने की क्षमता को बढ़ा सकता है. मेडिटेशन के लिए आप कोई शांत जगह ढूंढें, अब अपनी आंखें बंद कर लें और मेडिटेशन करें. हर दिन 5 से 10 मिनट मेडिटेशन जरूर करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं