Dimag Tej Karne Ke Liye Kya Khayen: हर माता-पिता की चाहत होती है कि उनका बच्चा बुद्धिमान और तेज दिमाग वाला बने. आज के कॉम्पिटिशन वाले दौर में बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास समान रूप से जरूरी है. अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा कम्प्यूटर से भी तेज दिमाग वाला बने, तो उसकी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करना शुरू करें. कुछ चीजों को बच्चे की डाइट में शामिल कर आप उसकी मानसिक क्षमता को कई गुना बढ़ा सकते हैं. यहां हम उन 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो बच्चे की ब्रेन ग्रोथ को तेज कर सकती हैं.
बच्चों की ब्रेन पावर बढ़ाने वाले फूड्स | Foods That Increase Brain Power of Children
1. अखरोट (Walnuts)
अखरोट को "ब्रेन फूड" कहा जाता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्रेन की कार्यक्षमता को बेहतर बना सकते हैं. रोजाना 2-3 अखरोट खाने से बच्चों का ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और याददाश्त बेहतर हो सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. अंडा (Eggs)
अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन बी6 और बी12 पाया जाता है, जो ब्रेन के लिए फायदेमंद है. खासकर अंडे की जर्दी (योल्क) में कोलीन होता है, जो याददाश्त और ब्रेन ग्रोथ में सहायक है. नाश्ते में अंडे शामिल करने से बच्चों का दिन भर ध्यान केंद्रित रहता है.
यह भी पढ़ें: क्या शहद और केसर साथ खाने से मिलती है इन रोगों से राहत? इन 5 लोग के लिए अमृत से कम नहीं, पढ़ें अनेक फायदे
3. बेरीज (Berries)
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसे फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. ये ब्रेन की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और याददाश्त को बढ़ाते हैं. इन्हें बच्चों के स्नैक्स में शामिल करना एक स्वादिष्ट और हेल्दी ऑप्शन है.
4. पालक और अन्य हरी सब्जियां (Spinach and Leafy Greens)
पालक, ब्रोकोली और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन, फोलेट और विटामिन सी से भरपूर होती हैं. ये पोषक तत्व न केवल शरीर को एनर्जी देते हैं बल्कि ब्रेन की नसों को मजबूत बनाते हैं. बच्चों को कम उम्र से ही हरी सब्जियां खाने की आदत डालें.
5. दही (Yogurt)
दही में प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो ब्रेन और पेट दोनों के लिए फायदेमंद हैं. इसमें मौजूद टायरोसीन नामक अमीनो एसिड डोपामिन के निर्माण में मदद करता है, जिससे मूड और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बेहतर होती है.
यह भी पढ़ें: क्या वाकई अजवाइन का पानी बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकता है? जानिए पीने का सही तरीका
इन बातों का भी रखें ख्याल:
- बच्चों को जंक फूड और ज्यादा शक्कर से बचाएं.
- उन्हें नियमित रूप से पानी पिलाएं ताकि दिमाग हाइड्रेटेड रहे.
- खेलकूद और पर्याप्त नींद भी ब्रेन के लिए जरूरी हैं.
Watch Video: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं