विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

पेट की तकलीफों और घुटने के दर्द में रामबाण है भद्रासन, पीएम मोदी भी कर चुके हैं इस योग की तारीफ

Bhadrasana Benefits: पीएम मोदी भी अपने 'एक्स' पोस्ट में भद्रासन की तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें जोड़ों के लिए इसके लाभ के बारे में बताया गया है, जो घुटनों के दर्द को भी कम करता है. भद्रासन योग मुद्रा पेट की तकलीफों को दूर रखने में भी मददगार है.

पेट की तकलीफों और घुटने के दर्द में रामबाण है भद्रासन, पीएम मोदी भी कर चुके हैं इस योग की तारीफ
Bhadrasana Benefits: भद्रासन एक सरल और शांत योग आसन है.

Bhadrasana Benefits: योग केवल शरीर को नहीं, मन को भी सुकून देता है. भद्रासन एक ऐसा ही सरल और शांत योग आसन है, जिसे करने से शरीर मजबूत होता है और मन खुश रहता है. रोजाना कुछ मिनट इस आसन को करने से दिमाग तनावमुक्त रहता है. भद्रासन दो शब्दों से मिलकर बना है 'भद्र' मतलब शुभ और 'आसन' मतलब बैठने की मुद्रा. इस आसन को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि भद्रासन करने से शरीर मजबूत बनता है. भद्रासन करने से पूरे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं. यह खासकर जांघ, घुटने और कूल्हों की मांसपेशियों को ताकत देता है. नियमित अभ्यास से शरीर में लचीलापन बढ़ता है और खिंचाव की समस्या दूर होती है. साथ ही, यह आसन पीठ और कमर की मांसपेशियों को भी मजबूती देता है, जिससे शरीर स्वस्थ और स्थिर रहता है.

यह भी पढ़ें: चमकदार त्वचा, BP कंट्रोल और अच्छी नींद के लिए इफेक्टिव है अनुलोम विलोम, जानिए घर पर कैसे करें

पेट की समस्याओं में मददगार

इस आसन से पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है. साथ ही पाचन तंत्र बेहतर बनता है और कब्ज जैसी परेशानियां कम होती हैं. भोजन अच्छे से पचता है. इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है.

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

भद्रासन गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद आसन है. यह उनके कूल्हों और जांघों की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे प्रसव में आसानी होती है. साथ ही, यह मन को शांत करता है और तनाव कम करता है. इसके अलावा, मासिक धर्म के दौरान होने वाली तकलीफों को भी दूर करता है.

एकाग्रता बढ़ाता है

इस आसन को करने से एकाग्रता बढ़ती है और दिमाग तेज होता है. सिरदर्द, कमर दर्द, आंखों की कमजोरी, अनिद्रा और हिचकी जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है.

यह भी पढ़ें: IBS के मरीजों को राहत दे सकती है मेडिटेरेनियन डाइट, स्टडी में हुआ खुलासा

पीएम मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

पीएम मोदी भी अपने 'एक्स' पोस्ट में भद्रासन की तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें जोड़ों के लिए इसके लाभ के बारे में बताया गया है, जो घुटनों के दर्द को भी कम करता है. भद्रासन योग मुद्रा पेट की तकलीफों को दूर रखने में भी मददगार है.

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया; भद्रासन का अभ्यास जोड़ों को मजबूत बनाता है और घुटने के दर्द को कम करता है. यह पेट की तकलीफों को दूर रखने में भी मददगार है.

भद्रासन कैसे करें? (How To Do Bhadrasana?)

भद्रासन करने के लिए सबसे पहले, पालथी मारकर जमीन पर बैठ जाएं. पैर फर्श से अच्छी तरह संपर्क में होने चाहिए. धीरे-धीरे दोनों पैरों को बाहर की ओर फैलाएं और तलवों को एक-दूसरे के सामने लाएं. पैरों के तलवे को आपस में मिला लें. इसके बाद, अपने दोनों हाथों से पैरों को पकड़ लें. कोहनियों को घुटनों पर हल्के दबाव के साथ रखें ताकि घुटने जमीन की ओर दबें. रीढ़ को सीधा रखें और कंधों को आराम दें. सिर को सीधा रखें और सामने की ओर देखें. गहरी और धीमी सांस लें. सांस लेते समय रीढ़ को और सीधा करें और सांस छोड़ते समय शरीर को ढीला छोड़ें. इस आसन में 2-5 मिनट तक रहें, अपनी क्षमता के अनुसार. धीरे-धीरे समय बढ़ाएं.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhadrasana Benefits For Digestion, Yoga For Knee Pain Relief, PM Modi On Bhadrasana Yoga, Best Yoga Asanas For Stomach Health, How Bhadrasana Helps In Gut Cleansing, Yoga For Joint Flexibility & Strength, Ayurvedic Yoga For Stomach Issues, Bhadrasana For Stress & Wellness, Traditional Indian Yoga For Health, Yoga Poses Recommended By PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com