Oil in Navel: आयुर्वेद के अनुसार नाभि हमारे शरीर का वो हिस्सा है जो पूरे शरीर से जुड़ हुआ है. इसको हमारे शरीर का एनर्जी सेंटर भी माना जाता है. बता दें कि अगर आप अपनी नाभि में देसी घी लगाते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. देसी घी में विटामिन ई, ए, डी और एंटी बैक्टीरियल गुण सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही आपकी स्किन के लिए भी बेहद लाभदायी होता है. आइए जानते हैं रात को सोने से पहले नाभि में देसी घी लगाने के फायदों के बारे में.
नाभि में देसी घी लगाने के फायदे (Benefits Of Applying Desi Ghee in Navel)
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्किन को पोषण देना
रात को सोने से पहले नाभि में देसी घी लगाने से आपकी स्किन को मॉइश्चराइज रखने और ड्राइनेस को दूर रखने में मदद करता है. जिससे आपकी स्किन हर समय चमकदार बनाए रखने में मदद करती है.
बेहतर डाइजेशन
नाभि हमारे पाचन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. नाभि में देसी घी लगाने से पाचन एंजाइम सक्रिय होते हैं जो आपके पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है.
कब्ज
कब्ज से राहत पाने में भी नाभि में देसी घी लगाना मदद कर सकता है. इसके लिए आप रात को सोने से पहले नाभि में 2-3 बूंद देसी घी लगाकर हल्के हाथों से कुछ देर मसाज करें.
जोड़ों का दर्द
जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर भी नाभि में देसी घी लगाना फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए आप नाभि में देसी घी लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. ऐसा करने से जोड़ों का दर्द दूर करने और सूजन को कम करने में भी मदद कर सकता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं