Monsoon Tips: बारिश कभी रोमांटिक लगती है, तो कभी सिरदर्द जैसी. हर साल जब मानसून आता है, तो इसके साथ ढेर सारी परेशानी भी आती है - पानी से भरी सड़कें, ट्रैफिक जाम, ट्रेनें लेट और सबसे बड़ी बात सेहत से जुड़ी दिक्कतें. बारिश के मौसम में सिर्फ बाहर निकलना ही चुनौती नहीं होता, बल्कि बीमारियों से बचना भी ज़रूरी हो जाता है. ऐसे में अगर कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखा जाए, तो आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं.
मानसून से जुड़ी जरूरी बातें (Monsoon Tips)
गर्मियों में ठंडी बीयर पीना है कितना सही? जान लें इसके क्या हैं नुकसान
बाहर जाने से पहले ये बातें याद रखें
- अगर सड़क पर पानी जमा है और उसका स्तर छह इंच से ज्यादा है, तो वहां चलने से बचें. तेज बहाव में पैदल चलना या बाइक चलाना खतरनाक हो सकता है.
- बिजली के खंभों और खुले तारों से दूरी बनाए रखें. बारिश में बिजली का झटका जानलेवा हो सकता है.
- आरामदायक और बंद जूते पहनें, छाता और रेनकोट साथ रखें.
- अगर आपका फोन या अन्य कोई गैजेट साथ है, तो उसके लिए वाटरप्रूफ कवर ज़रूर लें.
- गाड़ी चलाने से पहले सोच लें पानी भरी सड़कों पर कार बंद हो सकती है और कई बार लोग कार के अंदर ही फंस जाते हैं.
- मौसम की जानकारी जरूर लें. अगर बहुत तेज बारिश का अनुमान है, तो बाहर निकलने की योजना टाल दें.
सालों पुराने पीठ दर्द से भी राहत दिला सकता है ये नुस्खा, वैज्ञानिकों ने बताया रामबाण तरीका
सेहत से जुड़ी सावधानियां
- बारिश के साथ मच्छर, वायरस और कीटाणु भी आते हैं. इनमें से ज़्यादातर बीमारियां पानी या खाने के ज़रिए फैलती हैं.
- स्ट्रीट फूड से दूरी बनाए रखें. बारिश में शरीर का पाचन कमजोर हो जाता है. तला-भुना और बाहर का खाना बीमार कर सकता है. इस मौसम में खिचड़ी, सूप जैसे हल्के और घर के बने खाने पर ज़ोर दें.
- साफ-सफाई पर ध्यान दें. घर लौटने के बाद पैरों को एंटीसेप्टिक से धोएं और सूखा रखें. इससे फंगल संक्रमण से बचाव होता है.
- मच्छरों से बचें. मलेरिया, डेंगू जैसे रोग आम हैं. क्रीम लगाएं, खिड़की पर जाली लगवाएं, और रात में मच्छरदानी का इस्तेमाल करें.
- खाने-पीने का सामान पहले से रखें. भारी बारिश में बाहर जाना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में घर में चावल, दाल, आटा जैसे जरूरी सामान पहले से जमा रखें.
- बोतलबंद या उबला हुआ पानी ही पिएं. गंदा पानी पीने से आंत्र संक्रमण हो सकता है.
खास सेहत समस्याओं पर ध्यान दें
अगर आपको अस्थमा, स्किन एलर्जी या कोई सांस से जुड़ी दिक्कत है, तो नमी वाली जगहों से दूर रहें. दीवारों में सीलन और फंगस से परेशानी बढ़ सकती है. अगर त्वचा पर खुजली या लाल चकत्ते दिखें, तो डॉक्टर से संपर्क करें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खुद को और अपनों को सुरक्षित रखें
बारिश का मौसम खूबसूरत हो सकता है, लेकिन यह आपकी सेहत के साथ समझौता करने का समय नहीं है. थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी मुश्किल से बचा सकती है. इस मानसून, मुंबईकर संभलकर चलें और स्वस्थ रहें.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं