Tambe ke Bartan me Pani pine ke Fayde: आयुष मंत्रालय के अनुसार, बारिश के मौसम में जल प्रदूषण का खतरा बढ़ जाता है, जिससे संक्रमण का डर रहता है. ऐसे में ताम्र जल एक सुरक्षित और आयुर्वेदिक उपाय है. तांबे में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पानी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं और पानी को शुद्ध बनाते हैं.
तांबे के बर्तन का पानी शुद्ध होता है और यह शरीर से विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिन) को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर स्वस्थ और मन तरोताजा रहता है. तांबे के बर्तन में पानी पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है. यह भोजन को बेहतर ढंग से पचाने में सहायता करता है और पेट संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज, वात और अपच से राहत दिलाता है. इसके अलावा, यह पानी किडनी की सेहत के लिए भी लाभकारी है. यह किडनी स्टोन के खतरे को कम करता है और किडनी को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तांबे का पानी इम्यून सिस्टम को भी मजबूती देता है, जो बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव में सहायक है. इसके अतिरिक्त, तांबे के पानी का नियमित सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद है. यह त्वचा को निखारता है और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है.
आयुर्वेद में भी तांबे के बर्तन में पानी पीने की सलाह दी जाती है. आयुर्वेद के अनुसार, तांबे का पानी शरीर में त्रिदोष (वात, पित्त, कफ) को संतुलित करता है, जिससे स्वास्थ्य बेहतर होता है. तांबे के बर्तन में रातभर पानी रखकर सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा होता है. हालांकि, बर्तन की नियमित सफाई जरूरी है ताकि उसमें जंग न लगे. इस सरल उपाय से बरसात के मौसम में भी स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर रहा जा सकता है.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं