Wet Hair Side Effects: आज की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के प्रेशर के चलते हम अक्सर छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं. सुबह ऑफिस जाने की जल्दी हो या घर के ढेर सारे काम, अक्सर महिलाएं नहाने के तुरंत बाद गीले बालों को तौलिए में लपेट लेती हैं या फिर गीले बालों का ही जूड़ा या चोटी बना लेती हैं. अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो संभल जाइए! आपकी यह छोटी सी आदत आपके स्कैल्प और सेहत के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है. तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं आखिर ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए.
क्यों खतरनाक है बालों में नमी का रुकना?
जब आप गीले बालों को बांध लेते हैं, तो हवा स्कैल्प तक नहीं पहुंच पाती. इसकी वजह से बालों की जड़ों में 'मॉइस्चर' यानी नमी फंस जाती है. साइंस की भाषा में कहें तो नमी और गर्मी का मेल फंगस और बैक्टीरिया के पनपने के लिए सबसे अच्छा माहौल होता है. जब स्कैल्प लंबे समय तक गीला रहता है, तो वहां इन्फेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.
गीले बाल बांधने के नुकसान- (Baal Badhane Ke Nuksan)
1.सिरदर्द-
क्या आपने कभी गौर किया है कि गीले बाल बांधने के कुछ देर बाद आपके सिर में भारीपन या दर्द होने लगता है? दरअसल, गीले बालों की वजह से सिर की नसों पर दबाव पड़ता है और ठंडक लंबे समय तक बनी रहती है. इससे स्कैल्प का तापमान बिगड़ जाता है, जिससे कई लोगों को 'साइनस' की दिक्कत या माइग्रेन जैसा तेज सिरदर्द महसूस होने लगता है.

Photo Credit: AI
2. खुजली-
गीले बालों को बांधने से सबसे ज्यादा नुकसान आपकी स्किन को होता है. नमी की वजह से स्कैल्प पर Malassezia नाम का फंगस पनपने लगता है. इससे आपको ये तेज खुजली, सिर में हर वक्त खुजली महसूस होना, डैंड्रफ जैसी परेशानी हो सकती है.
3. बालों का झड़ना
गीले बाल अपनी जड़ों से बहुत कमजोर होते हैं. जब आप उन्हें खींचकर बांधते हैं, तो वे टूटने लगते हैं. इसके अलावा, बंद नमी की वजह से बालों से एक अजीब सी स्मैल (बदबू) आने लगती है, जो धोने के बाद भी जल्दी नहीं जाती.
बचाव के आसान टिप्स-
हवा में सुखाएं- कोशिश करें कि बाल प्राकृतिक तरीके से हवा में सूखें.
तौलिए का सही इस्तेमाल- बालों को बहुत जोर से न रगड़ें, बस हल्के हाथ से पानी सुखाएं.
मोटे दांतों वाली कंघी- गीले बालों में कंघी न करें, और अगर जरूरी हो तो केवल मोटे दांतों वाली कंघी का ही इस्तेमाल करें.
सोने से पहले सुखाएं- कभी भी गीले बालों के साथ न सोएं, इससे तकिए पर भी फंगस लगने का डर रहता है.
ये भी पढ़ें- सफेद बालों को छुपाने के लिए डाई नहीं, किचन में मौजद इस चीज से बनाएं हेयर कलर
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं