Reetha Side Effects: बदलती जीवनशैली, धूल-मिट्टी, प्रदूषण, तनाव और कैमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स की वजह से बालों की सेहत लगातार बुरा प्रभाव पड़ रहा है. ऐसे में लोग अब फिर से प्राकृतिक चीजों की तरफ लौट रहे हैं. आयुर्वेद में रीठा को बालों की सफाई के लिए फायदेमंद बताया गया है. वहीं विज्ञान के मुताबिक रीठा में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूती देते हैं, लेकिन यह हर किसी के बालों पर अलग असर दिखाता है, इसलिए इसके इस्तेमाल पर सावधानियां बरतनी चाहिए.
क्या कहती है रिसर्च
वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, रीठा में सैपोनिन नाम का प्राकृतिक तत्व पाया जाता है, जो पानी के साथ मिलकर झाग बनाता है और सफाई करने का काम करता है. यह सिर में जमा धूल, पसीना और अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब रीठा को पानी में भिगोकर या उबालकर उसके पानी से बाल धोए जाते हैं, तो यह सिर की त्वचा पर जमी गंदगी को हटाता है. गंदगी हटने पर बालों की ग्रोथ अच्छी होती है. अगर स्कैल्प पर ज्यादा तेल और गंदगी जमा हो जाए तो बाल कमजोर होने लगते हैं.
रूसी
रूसी की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी रीठा फायदेमंद माना जाता है. रूसी का एक बड़ा कारण सिर की त्वचा पर फंगल संक्रमण, ज्यादा तेल या मृत त्वचा का जमा होना होता है. रीठा सिर की त्वचा को साफ करती है, जिससे रूसी कम हो सकती है. हालांकि, अगर किसी को बहुत ज्यादा रूसी, खुजली या संक्रमण की समस्या हो, तो उसे डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.
घने बाल
बालों की मजबूती को लेकर भी रीठा को काफी उपयोगी माना जाता है. जब सिर की त्वचा स्वस्थ रहती है तो बालों की जड़ें भी मजबूत बनी रहती हैं. रीठा के इस्तेमाल से बाल टूटने कम हो जाते हैं. लंबे समय तक रीठा का इस्तेमाल करने से बाल ज्यादा मुलायम और घने होते हैं. बालों का घना होना सिर्फ किसी एक चीज पर निर्भर नहीं करता. इसके पीछे खानपान, शरीर में पोषण की मात्रा, हार्मोन और जीवनशैली समेत अन्य चीजें भी अपना योगदान देती हैं.
स्कैल्प में दिक्कत
अगर सिर में खुजली और जलन की समस्या हो, तो रीठा इसमें भी राहत पहुंचाता है. कुछ लोग इसे संवेदनशील त्वचा के लिए बेहतर विकल्प मानते हैं. इसके नियमित उपयोग से बालों में प्राकृतिक चमक भी दिखाई देती है.
नोट- हालांकि विशेषज्ञ कहते हैं कि हर व्यक्ति के बाल और त्वचा अलग होते हैं. इसलिए किसी भी प्राकृतिक चीज का उपयोग करने से पहले थोड़ी सावधानी जरूरी है. अगर रीठा लगाने के बाद खुजली, जलन या एलर्जी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए.
इसके अलावा, बहुत ज्यादा सूखे बालों वाले लोगों को इसे सीमित मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: बालों को झड़ने से रोकने के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है? जानिए बालों के लिए रोज़मेरी तेल (Rosemary) के फायदे और इसे इस्तेमाल करने के तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं