Aloevera Juice For Weight Loss: हममें से ज्यादातर लोग मोटापा कम तो करना चाहते हैं लेकिन उसके लिए न वो जिम जाना चाहते और न डाइटिंग करना चाहते हैं. अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन को बिना जिम जाए कम करना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आज हम आपको एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं जिसके सेवन से आप अपने बढ़े हुए वजन को आसानी से कम कर सकते हैं. एलोवेरा जूस के सेवन से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. एलोवेरा न सिर्फ आपकी सुंदरता को बढ़ाने का काम करता है बल्कि, वजन को भी घटाने में मदद कर सकता है. तो चलिए जानते हैं कैसे करें एलोवेरा जूस का सेवन.
एलोवेरा को स्किन और हेल्थ दोनों के लिए अच्छा माना जाता है. आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर एलोवेरा को सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. एलोवेरा में विटामिन ए, बी, सी और ई जैसे गुण पाए जाते हैं. एलोवेरा में एसेमैनन नामक तत्व होता है, जो कोशिकाओं के बेहतर पोषण और विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मददगार है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे करें एलोवेरा जूस का सेवन- How To Use Aloevera Juice For Weight Loss:
वजन को तेजी से घटाने के लिए आप एलोवेरा जूस में शहद की कुछ बूंदें मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं. आप रोज सुुबह खाली पेट इस जूस का सेवन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- हिचकी नहीं ले रही रुकने का नाम तो इन घरेलू उपायों से झटपट पाए आराम...

एलोवेरा के अन्य फायदे- (Aloevera Juice Health Benefits)
एलोवेरा जूस का रोजाना सेवन करने से मोटापा कम करने के अलावा पाचन तंत्र को भी बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. एलोवेरा जूस के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. ये इंसुलिन के स्राव को तेज करता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर सुधरता है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इसका सेवन करने से पहले आप एक बार अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श करें.
बढ़ते Screen Time की वजह से सिरदर्द, पीठ दर्द की शिकायत : Survey
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं