Remedies For Hiccups: हिचकी एक सामान्य बात है. लेकिन जब लगातार हिचकी आती है तो ये काफी परेशानी का सबब बन जाता है. हिचकी को लेकर अक्सर ये कहते सुना होगा कि कोई आपको याद कर रहा है, इसलिए हिचकी आ रही है. लेकिन फैक्ट ये है कि हिचकी आने के पीछे कई हेल्थ रिजन हो सकते हैं. अचानक से मौसम बदलने, गर्म के बाद कुछ ठंडा खा लेने, सिगरेट पीने से और यहां तक कि ज्यादा टेंशन लेने से भी हिचकी आने लगती है. दरअसल, शरीर में डायफ्राम के सिकुड़ने की वजह से बार-बार हिचकी आती है. डायफ्राम छाती को पेट से अलग करने वाली एक मांसपेशी है. इसकी सांस लेने की प्रक्रिया में अहम भूमिका होती है. जब यह सिकुड़ती है तो हिचकी आने लगती है. इसके अलावा कई बार जल्दी-जल्दी खाना खाने की वजह से भी हिचकी आ सकती है. इसलिए खाना चबा-चबा के खाना चाहिए. अगर आपको ज्यादा हिचकी आ रही हैं और आप इससे परेशान हो गए हैं तो इन घरेलू उपायों को अपना कर हिचकी की समस्या से राहत पा सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं वो उपाय.
हिचकी को रोकने के उपाय- Hichki Se Kaise Rahat Paye:
1. पानी पीएं-
अगर आपको लगातार हिचकी आ रही है और रुकने का नाम नहीं ले रही है तो आप ठंडा पानी पी सकते हैं. हिचकी आने पर तुरंत ठंडा पानी पीने से हिचकी रुक सकती है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Foods For Blood Thinner: खून को पतला करने के लिए खाएं ये चीजें, दिल को दुरुस्त रखने में भी मिलेगी मदद

2. आइस बैग-
अगर आपको बहुत ज्यादा हिचकी आ रही है तो आप अपनी गर्दन पर आइस बैग या ठंडे पानी में भीगा कपड़ा रखें इससे हिचकी की समस्या से निजात पा सकते हैं. लेकिन ये आप गर्मियों के मौसम में करें. सर्दी के मौसम में ऐसा करने से आपको सर्दी लग सकती है.
3. शहद-
अगर लगातार हिचकी आ रही है और आप परेशान हो गए हैं तो आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. शहद में मौजूद गुण हिचकी से निजात दिलाने में मददगार हैं.
How To Turn White Hair To Black | सफेद बालों को हमेशा के लिए काला कैसे करें? बाल होंगे जड़ों से काले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं