Mango Leaves Health Benefits: आम का पेड़ अपने स्वादिष्ट फलों के लिए ही नहीं, बल्कि इसके पत्तों के औषधीय गुणों के लिए भी प्रसिद्ध है. आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन इसके पत्तों के भी कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं. आम के पत्तों का उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा में प्राचीन काल से किया जाता रहा है. इन पत्तों में कई प्रकार के औषधीय गुण होते हैं जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मददगार माने जाते हैं. आइए जानते हैं किन-किन रोगों में आम के पत्ते फायदेमंद माने जाते हैं.
आम के पत्तों के शानदार फायदे | Amazing Benefits of Mango Leaves
1. डायबिटीज
आम के पत्ते डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. इन पत्तों में टैनिन और एंथोसाइनिडिन्स नामक तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. आम के पत्तों को रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पीने से डायबिटीज के लक्षणों में राहत मिलती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2. अस्थमा
आम के पत्ते अस्थमा के मरीजों के लिए भी लाभकारी होते हैं. इन पत्तों को पानी में उबालकर उसका काढ़ा बनाकर सेवन करने से श्वसन तंत्र में सुधार होता है और अस्थमा के अटैक की संभावना कम होती है.
यह भी पढ़ें: दिमाग को नुकसान पहुंचाती हैं हमारी ये 5 आदतें, भूलने लगते हैं चीजें और याद्दाश्त पर पड़ता है असर

3. पित्ताशय की पथरी
आम के पत्ते पित्ताशय की पथरी के उपचार में भी मददगार होते हैं. पत्तों को सुखाकर उनका पाउडर बना लें और रोज सुबह खाली पेट इसे पानी के साथ लें. यह पित्ताशय की पथरी को घोलने में मदद कर सकता है.
4. हाई ब्लड प्रेशर
आम के पत्तों का सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी सहायक होता है. इन पत्तों में हाइपोटेंसिव गुण होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. पत्तों को उबालकर उनका काढ़ा पीने से ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है.
5. दांत और मसूड़े
आम के पत्ते दांत और मसूड़ों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं. इन पत्तों को चबाने से मसूड़ों की सूजन और खून आना बंद हो जाता है. इसके अलावा, पत्तों के रस से मुह धोने से दांत मजबूत होते हैं और बैक्टीरिया का नाश होता है.
यह भी पढ़ें: दुबलेपन की वजह से उड़ता है मजाक तो चावल बनाते समय मिला लें उसमें ये चीज, सूखी हड्डियों पर चढ़ेगा मांस मिलेगी ताकत

6. पेट के रोग
आम के पत्ते पेट के कई रोगों में भी उपयोगी होते हैं. इन पत्तों का सेवन पाचन तंत्र को सुधारता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. पत्तों को उबालकर उसका काढ़ा पीने से पेट की समस्याएं दूर होती हैं.
7. त्वचा रोग
आम के पत्ते त्वचा रोगों के लिए भी लाभकारी होते हैं. इन पत्तों का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाने से दाद, खुजली और अन्य त्वचा रोगों में राहत मिलती है. इनके एंटीऑक्सिडेंट गुण त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाते हैं.
आम के पत्ते आयुर्वेद और घरेलू उपचारों में बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं. इनका नियमित और सही तरीके से उपयोग करने पर स्वास्थ्य में सुधार और कई रोगों से बचाव संभव है. हालांकि, किसी भी तरह के घरेलू उपचार को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
World Hepatitis Day 2024: लिवर के लिए खतरनाक है हेपेटाइटिस बी, लक्षण, कारण, बचाव व इलाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं