विज्ञापन

अंबाला में ट्रिपल मर्डर: मिट्टी के रुपये को लेकर युवक ने दादी, चाचा और भाई को गोलियों से भूना, चाची घायल

हरियाणा के अंबाला जिले में मिट्टी खनन ठेके के विवाद ने खूनी रूप ले लिया. हिस्सेदारी को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने दादी, चाचा और भाई को गोली मार दी.

अंबाला में ट्रिपल मर्डर: मिट्टी के रुपये को लेकर युवक ने दादी, चाचा और भाई को गोलियों से भूना, चाची घायल
आरोपी अभिषेक फरार बताया जा रहा है.

अम्बाला में एक शख्स ने दादी समेत 3 रिश्तेदारों को मौत के घाट उतार दिया. शनिवार (23 मई) शाम को बिचपड़ी गांव में खेतों की मिट्टी बेचने के रुपये के चलते विवाद हो गया. अभिषेक (22) ने दादी ईश्वरो देवी (95) की गोली मारकर हत्या कर दी. इस अंधाधुंध फायरिंग में बड़ा भाई संदीप, चाचा महेंद्र और चाची सुनीता भी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया. हॉस्पिटल में इलाज के दौरान संदीप के भाई और चाचा महेंद्र की भी मौत हो गई. आरोपी संदीप मौके से फरार बताया जा रहा है. 

2 एकड़ खेत की मिट्टी को लेकर कहासुनी

दरअसल, दो एकड़ खेत की जमीन की मिट्टी बेचने का ठेका हुआ था. इसी मिट्टी के रुपये को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा है. अभिषेक मिट्टी के पूरे रुपये लेना चाहता था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य इसका विरोध कर रहे थे. शनिवार को अभिषेक और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच कहासुनी हो गई. अभिषेक ने पिस्तौल निकाली और एक-एक कर वहां मौजूद सभी सदस्यों को गोलियां मार दीं. वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है.

पूरे गांव में पुलिस बल तैनात, आरोपी की तलाश जारी

जानकारी के मुताबिक, महेंद्र और सुनीता की कोई संतान नहीं है. 95 वर्षीय ईश्वरो देवी अपने बेटे महेंद्र और बहू सुनीता के साथ रहती थीं. आरोपी अभिषेक भाई संदीप और माता-पिता के साथ अलग मकान में रहता था. 

शहजादपुर थाना प्रभारी लखबीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे. डीएसपी नारायणगढ़ सूरज चावला भी रात करीब 9:15 बजे गांव पहुंच गए. फोरेंसिक टीम और सीन ऑफ क्राइम यूनिट को भी बुलाया गया. पुलिस टीम देर रात तक 10 बजे तक गांव में जांच और पूछताछ में जुटी रही. घटनास्थल से खून के निशान व सबूत जुटाए गए हैं. गांव में पुलिस बल भी तैनात है और आरोपी की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ेंः शादी में किराए पर लीं लग्जरी गाड़ियां...फिर गिरवी रखकर बेच दी, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ambala Triple Murder, Haryana Crime News, Family Dispute Shooting, Ambala Firing, Mining Contract Dispute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com