(प्रतीकात्मक तस्वीर)
पंचकूला:
डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में अंतिम जिरह की सुनवाई कर रही विशेष सीबीआई अदालत ने बुधवार को मामले में अगली तारीख 27 अक्तूबर मुकर्रर की. मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह आरोपी है. दुष्कर्म के एक मामले में दोषसिद्धि के बाद रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए न्यायाधीश जगदीप सिंह की अदालत में पेश हुआ.
यह भी पढ़ें : गुरमीत राम रहीम की 7 राज्यों में कहां-कितनी प्रॉपर्टी? दो बैग भरकर कागजात ले गए अफसर
सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि मामले में करीब एक घंटे तक दलीलें सुनी गईं.उन्होंने बताया कि मामले में अगली सुनवाई 27 अक्तूबर को होगी. रंजीत सिंह की हत्या मामले में राम रहीम का नाम मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर दर्ज है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)