गुजरात के पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट (Sanjiv Bhatt) को 5 सितंबर को हिरासत में लिया गया था.
नई दिल्ली:
गुजरात के पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट (Sanjiv Bhatt) की पत्नी ने आरोप लगाया है कि 5 सितंबर को पुलिस द्वारा भट्ट को हिरासत में लेने के बाद से उनकी कोई खबर नहीं है. संजीव भट्ट की पत्नी श्वेता भट्ट ने बीते शनिवार को ट्वीट किया, 'आज मेरे पास कुछ भी लिखने को नहीं है. न ही कोई अपडेट है और मुझे पता नहीं है कि संजीव कैसे हैं. पिछले 12 दिनों से न तो मैंने उनको देखा है और न ही उनके बारे में कोई जानकारी मिल पाई है'. उन्होंने आगे लिखा, 'मैं समझ नहीं पा रही हूं कि उन्होंने क्या किया है? वह तमाम भारतीयों की आवाज हैं और इस आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. संजीव ऐसी ताकतों के खिलाफ लगातार लड़ते रहे हैं.
यह भी पढ़ें : पूर्व IPS संजीव भट्ट 22 साल पुराने ड्रग प्लांटिंग केस में गिरफ्तार
VIDEO : संजीव भट्ट को कोर्ट की फटकार
श्वेता भट्ट ने आगे लिखा, 'आइये हम उन्हें दिखा देते हैं कि यदि संजीव की आवाज दबाई गई तो उनकी जगह हजारों लोग खड़े हो जाएंगे. हम अकेले नहीं हैं. यह समय है जब हम उनके लिये लड़ें जिन्होंने न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया'. आपको बता दें कि पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट (Sanjiv Bhatt) को गुजरात सीआईडी ने 5 सितंबर को 22 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया था. पूर्व आईपीएस अधिकारी और 7 अन्य को 22 साल पहले कथित तौर पर मादक पदार्थ रखने के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के संबंध में पूछताछ करने के लिए पहले हिरासत में लिया गया था. पुलिस महानिदेशक (अपराध जांच विभाग) आशीष भाटिया ने बताया कि पूछताछ के कुछ देर बाद भट्ट को अपराध जांच विभाग ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य अब भी हिरासत में हैं.This is Shweta Sanjiv Bhatt,
— Sanjiv Bhatt (IPS) (@sanjivbhatt) September 16, 2018
There is nothing for me to write today. I have no updates at all, I don’t know as to how is Sanjiv, I have not seen him or heard from him in the Past 12 days. Today is the 12th day... https://t.co/xQ9kmkf4Gi
यह भी पढ़ें : पूर्व IPS संजीव भट्ट 22 साल पुराने ड्रग प्लांटिंग केस में गिरफ्तार
VIDEO : संजीव भट्ट को कोर्ट की फटकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं