विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

अब PM के खिलाफ नया मोर्चा खोला राहुल गांधी ने, ट्विटर पर रोज़ पूछेंगे एक सवाल

गुजरात चुनाव के मद्देनज़र अपने भाषणों में तो राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोल ही रखा है, अब माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर भी उन्होंने एक नया मोर्चा खोल दिया है, और ऐसा लगता है कि वह रोज़ एक सवाल PM से करने वाले हैं...

अब PM के खिलाफ नया मोर्चा खोला राहुल गांधी ने, ट्विटर पर रोज़ पूछेंगे एक सवाल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
  • राहुल गांधी ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक सवाल किया है
  • सवालों की शृंखला को शीर्षक दिया है - 22 साल का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब
  • पहले सवाल में 50 लाख घर बनाने का वादा याद दिलाया, और आंकड़े भी दिए
नई दिल्ली: पिछले कुछ समय से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के तेवर काफी बदले-बदले नज़र आ रहे हैं, और उनके भाषणों तथा ट्वीट धारदार होते चले जा रहे हैं, जिनकी बदौलत उनकी छवि भी वैसी नहीं रह गई है, जिसे लेकर BJP उनका मज़ाक उड़ाती रही है... गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अपने भाषणों में तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर हमला बोल ही रखा है, अब माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर भी उन्होंने एक नया मोर्चा खोल दिया है, और ऐसा लगता है कि वह रोज़ एक सवाल PM से करने वाले हैं...

यह भी पढ़ें : गुजरात विधानसभा चुनाव की सम्पूर्ण कवरेज

राहुल गांधी ने सवालों की इस शृंखला को शीर्षक दिया है - '22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब...' कांग्रेस उपाध्यक्ष के पहले सवाल को पढ़कर साफ ज़ाहिर है कि इस कड़ी में गुजरात के हालात से जुड़े सवाल ही पूछे जाएंगे, जो राज्य सरकार के दो दशक से भी ज़्यादा लम्बे कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों से जुड़े होंगे...

यह भी पढ़ें : राहुल का PM पर 'शायराना' हमला - 'चेहरे पर शिकन, माथे पर पसीना...'

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पहले सवाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के समय किया हुआ राज्य में 50 लाख घर बनवाने का वादा याद दिलाया है, और आंकड़ों के साथ हमला बोला है... उन्होंने कहा है, "2012 में वादा किया कि 50 लाख नए घर देंगे... 5 साल में बनाए 4.72 लाख घर... प्रधानमंत्री जी, बताइए कि क्या यह वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे...?"
 
जिस तरह राहुल गांधी के हर बयान का जवाब प्रधानमंत्री अपने भाषणों में अब तक देते रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि इन सवालों का जवाब भी ज़रूर मिलेगा, लेकिन चूंकि प्रधानमंत्री स्वयं भी सोशल मीडिया, खासकर ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं, सो, मुमकिन है कि जवाब ट्विटर पर भी आएं... खैर, चुनावी सवाल-जवाब हमेशा जनता का फायदा करते हैं, और उन्हें पता चलता रहता है कि उनके साथ क्या भला हुआ, और क्या नहीं हो पाया...

VIDEO: सिर्फ कुछ लोगों के लिए है BJP की सरकार : राहुल गांधी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Narendra Modi, Gujarat Assembly Polls 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com