पिछले करीब एक महीने से चले आ रहे फीफा फुटबॉल विश्व कप 2026 (Fifa 2026) अपने आखिरी राउंड में आ पहुंचा है. और डलास स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार मंगलवार रात 12:30 बजे फ्रांस और स्पेन (France v/s Spain) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के साथ ही इस राउंड का आगाज हो जाएगा. अभी तक मेगा टूर्नामेंट ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है. और शायद यही वजह है कि फीफा ने 2030 में होने वाले संस्करण के लिए 48 से बढ़ाकर टीमों की संख्या 64 कर दी है. साफ है कि वैश्विक स्तर पर फुटबॉल की लोकप्रियता बढ़ रही है, तो वहीं फीफा की कमाई में भी हालिया सालों या कहें पिछले विश्व कप की तुलना में खासा इजाफा होता दिखाई पड़ रहा है. यह आप फीफा को एक सेमीफाइनल मुकाबले से भारतीय रुपयों में होने वाली कमाई और कुल शुद्ध मुनाफ से समझ सकते हैं. आप कदम दर कदम जानें कि फीफा की कितनी कमाई है, कहां-कहां से पैसा आता है. और क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मुकाबले में यह कहां खड़ा है, आदि.
फीफा वर्ल्ड कप 2026: कुल अनुमानित कमाई
आगे बढ़ने से पहले हम साफ कर दें कि फीफा और आईसीसी दोनों ही संस्थाएं मैचों का आधिकारिक रेवेन्यू/शुद्ध लाफ की रिपोर्ट जारी नहीं करते. लेकिन अनुमान और अलग-अलग रिपोर्ट के आधार पर एक वास्तविक तस्वीर जरूर पेश की जा सकती है. इसी के तहत FIFA का 2026 विश्व कप से करीब 8.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 76,000-77,000 करोड़ रुपये) का राजस्व (कुल कमाई) हासिल कर सकती है.
एक सेमीफाइनल से अनुमानित कमाई
फुटबॉल की पैतृक संस्था मेगा टूर्नामेंट के एक सेमीफाइनल से फीफा को करोड़ों का फायदा होता है. और अगर यह अंतिम चार का मुकाबला अर्जेंटीना बनाम ब्राजील जैसा स्वप्न सरीखा हो, तो फिर तो कहने ही क्या! चलिए इसी मैच को पैमाना मानकर आगे बढ़ते हैं. आप जानिए की फीफा को सिर्फ एक 'बड़े सेमीफाइनल' मुकाबले से मोेटे तौर पर कहां-सहां से और कितनी कमाई होती है.
| आय का स्रोत | अनुमानित कमाई (करोड़ रुपये में) |
| ग्लोबल टीवी राइट्स | 380 |
| ग्लोबल स्पॉन्सर्स (एडिडास, कोकाकोला, वीसा आदि) | 180 |
| स्टेडियम टिकट बिक्री | 170 |
| हॉस्पिटेलिटी और वीआईपी बॉक्सेस | 160 |
| मर्चेंडाइस | 35 |
| डिजिटल/ओटीटी | 25 |
| लाइसेंसिंग | 15 |
| फूड एंड बेवरेज शेयर | 10 |
| अन्य | 10 |
| कुल अनुमानित आय | 985 करोड़ रुपये |
एक बड़े सेमीफाइनल के आयोजन पर आने वाला अनुमानित खर्च
अब जबकि फीफा की आयोजन पर भारी-भरकम कमाई होती है, तो बड़े मैच का आयोजन भी संभव नहीं है. सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले पर अच्छी-खासी रकम खर्च होती है. आप जान लीजिए कि किस-किस मद में अनुमान के तौर पर कितनी रकम खर्च होती है.
| मद | अनुमानित खर्च (करोड़ रुपये में) |
| स्टेडियम ऑपरेशन | 45 |
| सिक्योरिटी | 40 |
| ब्रॉडकॉस्टिंग प्रोडक्शन | 55 |
| टीम लॉजिस्टिक्स (आना-जाना, ठहरना आदि) | 30 |
| फीफा स्टॉफ | 25 |
| प्राइज मनी वितरण (दोनों टीमों को मिलाकर) | 40 |
| तकनीक (VAR आदि) | 20 |
| इंश्योरेंस | 10 |
| मिले-जुले खर्च | 25 |
| कुल खर्च | 290 करोड़ रुपये |
एक बड़े सेमीफाइनल मुकाबले का अनुमानित शुद्ध लाभ
इस तरह फीफा को एक सेमीफाइनल की कुल आय में से कुल खर्च घटाने पर अच्छी खासा शुद्ध लाभ प्राप्त होता है. यह लाभ कर चुकाने से पहले का है. इसका एक बड़ा हिस्सा संस्था को कर के रूप में भी चुकाना पड़ता है. इस तरह फीफा को एक बड़े सेमीफाइनल मुकाबले से करीब 695 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ होता है. और फीफा आज खेले जाने वाले फ्रांस बनाम स्पेन सेमीफाइनल मुकाबे से करीब 630 करोड़ रुपये से लेकर 825 करोड़ रुपये तक का शुद्ध मुनाफा कमा सकती है. और ऐसा ही मुनाफा अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल से मिलने की उम्मीद है. वहीं, कुल रेवेन्यू यानी कमाई 920 से लेकर 1,115 करोड़ रुपये तक होने की उम्मीद है.
ICC का सेमीफाइनल: भारत बनाम पाकिस्तान सेमीफाइनल के अनुमानित कमाई
साफ है कि भारत-पाकिस्तान मैच विश्व के किसी भी हिस्से में हो. यह एशिया कप हो या विश्व कप, दोनों देशों का सेमीफाइनल मुकाबला आयोजक की तिजोरी में खासी रकम जमा करा देता है. यह व्यावसायिक पहलू से क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला माना जाता है. चलिए जानिए भारत-पाकिस्तान जैसे सेमीफाइनल मुकाबले से ICC को अनुमानित कितना शुद्ध लाभ होता है.
| आय का स्रोत | अनुमानित कमाई (करोड़ रुपयों में) |
| ब्रॉडकास्ट राइट्स | 360 |
| स्पॉन्सर्स | 120 |
| टिकट्स | 60 |
| हॉस्पिटेलिटी | 45 |
| मर्चेंडाइस | 15 |
| डिजीटल स्ट्रीमिंग | 20 |
| लाइसेंसिंग | 5 |
| फूड एंड बेवेरेज | 5 |
| अन्य | 5 |
| कुल कमाई | 635 करोड़ रुपये |
पाकिस्तान सेमीफाइनल मुकाबले का अनुमानित खर्च
| मद | अनुमानित खर्च (करोड़ रुपये में) |
| स्टेडियम | 25 |
| सिक्योरिटी | 25 |
| ब्रॉकास्ट प्रोडक्शन | 35 |
| टीम | 15 |
| आईसीसी स्टॉफ | 10 |
| प्राइज मनी वितरण | 20 |
| तकनीक (DRS आदि) | 10 |
| इंश्योरेंस | 5 |
| मिले-जुले खर्छ | 15 |
| कुल अनुमानित खर्च | 160 करोड़ रुपये |
ICC को एक बड़े सेमीफाइनल से अनुमानित लाभ
इस तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विश्व कप के भारत-पाकिस्तान जैसे बड़े सेमीफाइनल की कुल कमाई से कुल अनुमानित खर्च घटाने पर आईसीसी को करीब 475 करोड़ रुपये का फायदा होता है
दोनों संस्थाओं के बीच सीधी तुलना
आप एक और सारणी के जरिए जान लीजिए कि दोनों संस्थाओं के बीच विश्व कप के एक बड़े सेमीफाइनल के आयोजन पर कुल किन बातों का अंतर है
| तुलना | फीफा का सेमीफाइनल | आईसीसी का 'बड़ा सेमीफाइनल' |
| कमाई | 985 करोड़ | 635 करोड़ |
| शुद्ध लाभ | 695 करोड़ | 475 करोड़ |
| टीवी दर्शक | 30-40 करोड़ से ज्यादा दर्शक | 15-25 करोड़ से ज्यादा दर्शक |
| स्पॉन्सर्स | वैश्विक | मुख्य रूप से क्रिकेट बाजार |
| टिकट बिक्री | बहुत ज्यादा | मध्यम स्तर |
| हॉस्पिटेलिटी | बहुत अधिक | मध्यम स्तर |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं