Sonth Laddu Benefits And Recipe: सर्दियों का मौसम है ऐसे में अपनी खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए. खान-पान में जरा सी लापरवाही से शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. अगर आप भी थका-थका महसूस करते हैं तो आप अपनी डाइट में ये खास लड्डू को शामिल कर सकते हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं सोंठ के लड्डू की. ठंड के मौसम में सोंठ के लड्डू का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. रोजाना इन लड्डूओं के सेवन से शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद मिल सकती है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इन लड्डूओं को बनाने के विधि और फायदे.
कैसे बनाएं सोंठ के लड्डू- (How To Make Sonth Ke Laddu At Home)
सोंठ के लड्डू बनाने के लिए आपको सोंठ पाउडर, गुड़, घी, और सूखे मेवे की आवश्यकता होती है. आपको सबसे पहले, एक कढ़ाई में घी गरम करना है और उसमें सोंठ पाउडर डालकर अच्छे से भूनना है. इसके बाद इसमें गुड़ डालें और उसे पूरी तरह से घुलने दें. अब इसमें मेवे डालकर अच्छे से मिला लें. जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तब अपने हाथों से गोल-गोल लड्डू बना लें. बस, आपके स्वादिष्ट और सेहतमंद सोंठ के लड्डू बनकर तैयार हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सोंठ के लड्डू खाने के फायदे- (Sonth Ke Laddu Khane Ke Fayde)
1. कब्ज-
सर्दियों के मौसम में पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या काफी देखी जाती है. अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए सोंठ के लड्डू फायदेमंद हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद है ये लड्डू, सर्दियों में जरूर करें सेवन, नोट कर लें रेसिपी

2. इम्यूनिटी-
सर्दियों के मौसम में रोजाना एक सोंठ का लड्डू खाने से शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.
3. सर्दी-खांसी-
ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी की समस्या एक आम समस्या में से एक है. सोंठ के लड्डू को रोजाना सेवन कर इस समस्या से बच सकते हैं.
4. कमजोरी-
शरीर की कमजोरी को दूर करने में मददगार हैं सोंठ के लड्डू क्योंकि, इन लड्डूओं को घी और मेवे से तैयार किया जाता है.
हेपेटाइटिस बी: लक्षण, कारण और उपचार | Hepatitis B: Symptoms, Causes & Treatment
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं