Dry Ginger Laddu Recipe: ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है, मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम और खांसी के मामले बढ़ने लगे हैं. आप सर्दी जुकाम जैसी परेशानियों से बच सकें और हमारी इम्यूनिटी भी बेहतर हो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने खाने-पीने की आदतों में कुछ बदलाव करें. सोंठ की तासीर गर्म होती है ऐसे में सर्दियों में सोंठ के लड्डू (Laddu Recipe) खाने की सलाह दी जाती है. सोंठ के लड्डू जोड़ों में दर्द के साथ ही सर्दी और जुकाम जैसे परेशानियों से भी बचाते हैं. डिलीवरी के बाद महिलाओं को भी ये सोंठ के लड्डू दिए जाते हैं, तो आइए जानते है सोंठ के लड्डू बनाने का तरीका.
सोंठ के लड्डू बनाने के लिए सामग्री:
- सोंठ पाउडर - 25 ग्राम
- गुड़ - 250 ग्राम
- सूखा नारियल - 1 कप कद्दूकस किया
- गेहूं का आटा- 3/4 कप
- देसी घी - 125 ग्राम
- बादाम - 35 ग्राम
- गोंद - 50 ग्राम
- ड्राई फ्रूट्स

डिलीवरी के बाद महिलाओं को भी ये सोंठ के लड्डू दिए जाते हैं, Photo Credit: iStock
सोंठ के लड्डू बनाने की विधि:
- सोंठ के लड्डू बनाने के लिए एक कढ़ाई में देसी घी गर्म करें. अब इसमें गोंद डालें और उसे अच्छे से भूनें. जब गोंद फूल जाए तो उसे किसी प्लेट में निकाल लें.
- अब बाकी बचे घी में आटा डालकर भूनें, जब ये गोल्डन ब्राउन हो जाए तो एक प्लेट में निकाल लें.
- अब फिर से कढ़ाई में घी डालें, गर्म हो जाने पर इसमें सोंठ पाउडर डालकर एक-दो मिनट के लिए भूनें और प्लेट में निकाल लें.
- गोंद को पीसकर उसका पाउडर बना लें.
- अब कढ़ाई धीमी आंच पर रखें, इसमें गुड़ डालें, जब गुड़ अच्छे से पिघल जाए तो आंच बंद कर दें.
- अब इस पिघले हुए गुड़ में आपको आटा, सोंठ, गोंद, बादाम का पाउडर, नारियल और कटे हुए पिस्ते डालकर अच्छे से मिला लेना है.
- जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए तब हथेलियों से दबा-दबा कर इसके लड्डू बनाएं.
Ayurveda Food Combining: इन चीजों को न खाएं साथ, हैं खतरनाक! Doctor से जानें रॉन्ग कॉम्बिनेशन
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं