Gond Laddu Recipe: सर्दियों के मौसम में तरह-तरह के लड्डू बनाएं जाते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि गोंद के लड्डू खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. गोंद के लड्डू बबूल के गोंद से बनाए जाते हैं. यह मुख्य रूप से बबूल के पेड़ के रस से चिपका हुआ पाया जाता है. गोंद से शरीर को अंदर से ताकत मिलती है, खासकर महिलाओं को. इन लड्डूओं का सेवन कर हड्डियों को कमजोर होने से बचा सकते हैं. ठंड के मौसम में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप सुबह एक गिलास दूध के साथ इन लड्डूओं का सेवन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं गोंद के लड्डू बनाने का तरीका.
कैसे बनाएं गोंद के लड्डू- How To Make Gond Laddu:
सामग्री-
- गोंद
- गेहूं का आटा
- गुड़
- घी
- कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल
- बादाम और काजू
- इलायची पाउडर
- चिरौंजी
नाश्ते में बासी रोटी का सेवन सेहत को पहुंचाता है कई लाभ, फायदे जान आज से ही शुरू कर देंगे खाना
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
विधि-
गोंद के लड्डू बनाने के लिए एक भारी तले की कढ़ाई लें और उसमें एक बड़ा चम्मच घी गर्म करें. घी के पिघलने पर इसमें कटे हुए बादाम और काजू डाल दें. मेवों को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें. मेवों को दरदरा पीसना होता है, तो आप या तो उन्हें पीसकर भून सकते हैं या आप पहले कटे हुए मेवों को भून सकते हैं. इन्हें ठंडा होने दें और फिर पीस लें. एक बार मेवा हो जाने के बाद, पैन में थोड़ा कसा हुआ सूखा नारियल डालें और एक या दो मिनट के लिए भूनें. मेवे और नारियल के मिश्रण को निकाल कर एक प्लेट में रख लें. इसके बाद, गोंद को भुनने के लिए घी गर्म करें. आपको गोंद को तब तक भूनना है जब तक वह फूल न जाए. गोंद सारा घी सोख लेगा और एक बार हो जाने के बाद, आंच बंद कर दें, इसे ठंडा होने दें और मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें. पैन को फिर से गर्म करें और उसमें करीब 3 टेबल स्पून घी डालें. घी के मेल्ट हो जाने पर इसमें गेहूं का आटा डालकर गोल्डन ब्राउन होने और सुगंध तक भून लें. गेहूं के आटे को भूनने में थोड़ा समय लग सकता है और सुनिश्चित करें कि आप लगातार चलाते रहें वरना आटा जल जाएगा. आटा भुन जाने के बाद इसे आंच से उतार लें और इसमें तले हुए मेवे और गोंद डालें. इलायची पाउडर और पाउडर गुड़ डालें. सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें. अब मिश्रण के छोटे हिस्से लें और इसे लड्डुओं का शेप दें. लड्डू बनकर तैयार हैं.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं