Do Not Drink Water After Eating : खाना खाने के बाद हम सभी ने अक्सर ये एक्सपीरिएंस किया है कि जैसे ही खाना खत्म होता है, वैसे ही प्यास लगना शुरू हो जाती है. कुछ लोगों को तो आदत होती है कि जैसे ही आखिरी कौर लिया, तुरंत पानी पी लिया. पर क्या ये सही है? शायद नहीं. पानी पीना जरूरी है, लेकिन सही समय पर और वो समय है खाने के 30 से 40 मिनट बाद. आयुर्वेद और कई हेल्थ एक्सपर्ट इस बात पर ज़ोर देते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. इसका सीधा असर हमारी पाचन क्रिया पर पड़ता है. अब सवाल उठता है क्यों नहीं पीना चाहिए? और अगर प्यास बहुत लगे तो क्या किया जाए? आइए जानते हैं फरीदाबाद, AIMS में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डायरेक्टर और HOD डॉ. अमित मिगलानी से.
भोजन के बाद न पिएं पानी (After Eating Do Not Drink Water)
1. खाना पचाने का सही तरीका-
हमारे शरीर में खाना पचाने के लिए कुछ रस बनते हैं, जिन्हें पाचन रस कहा जा सकता है ये रस हमारे पेट में बनते हैं और खाना पचाने का काम करते हैं. जब हम खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो ये रस पतले हो जाते हैं. नतीजा खाना पूरी तरह से नहीं पचता, गैस, भारीपन और एसिडिटी जैसी तकलीफें शुरू हो जाती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. प्यास लगना आम बात है-
खाने के बाद प्यास लगना एक सामान्य प्रक्रिया है. जब हम खाना खाते हैं तो मुंह में लार (saliva) कम बनता है और गला थोड़ा सूखने लगता है. इससे प्यास की अनुभूति होती है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि तुरंत पानी पी लिया जाए.
ये करें अगर प्यास लगे?
अगर खाना खाते ही प्यास लगे तो सीधे पानी पीने की जगह कुछ और उपाय किए जा सकते हैं.
1. एक छोटा टुकड़ा मिश्री या इलायची मुंह में रखें. इससे लार बनती है और गला भी तरोताज़ा हो जाता है.
2. इसके अलावा प्यास लगे तो आप खाना खाने के 30 से 40 मिनट बाद थोड़ा-सा गुनगुना पानी पी सकते हैं.
3. वहीं अगर आपको खाना खाते समय तेज प्यास लगे, तो 1-2 छोटे घूंट पानी पिया जा सकता है.
ज्यादा पानी, ज्यादा नुकसान-
कुछ लोग मानते हैं कि जितना ज्यादा पानी पिएंगे, उतना अच्छा रहेगा लेकिन हकीकत ये है कि जरूरत से ज्यादा पानी भी नुकसान करता है. शरीर में पानी की अपनी एक सीमा होती है. जब हम ज़रूरत से ज्यादा पानी पीते हैं, तो वो किडनी पर दबाव डालता है और जरूरी मिनरल्स भी बाहर निकाल देता है.
खाने के बाद चाय भी नुकसानदेह-
बहुत लोग खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं लेकिन चाय में मौजूद कुछ तत्व शरीर में आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्वों के सोखने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं. इससे शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता.
बढ़ा हुआ शुगर हार्ट के लिए कितना खतरनाक? डॉक्टर ने बताया किन बातों का रखें ध्यान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं