Chokar Roti Benefits In Hindi: गेहूं के आटे में चोकर की पर्याप्त मात्रा वाली रोटियां स्वाद और सेहत से भरपूर होती हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि चोकर वाली रोटियां खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. फाइबर से भरपूर चोकर खाने से न केवल पाचन तंत्र ठीक रहता है बल्कि, कार्बोहाइड्रेट्स का बेहतर सोर्स होने से ऊर्जा भी मिलती है.
स्वास्थ्य विशेषज्ञ चोकर वाले आटे के सेवन की सलाह देते हैं. अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन वेबसाइट पर छपे एक लेख के अनुसार, चोकर का इस्तेमाल पेट और आंत से जुड़ी समस्याओं, खासकर कब्ज के इलाज के लिए किया जाता है. गेहूं का चोकर सबसे प्रभावी माना जाता है. इसके सेवन से पेट साफ होता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शोध इस बात को साबित कर चुके हैं कि चोकर कब्ज से राहत दिलाने में प्रभावी है. इस बारे में आयुर्वेदाचार्य प्रमोद तिवारी बताते हैं, “गेहूं के आटे से बनी चोकर वाली रोटी फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है. यह कार्बोहाइड्रेट्स का एक अच्छा स्रोत है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है. साथ ही यह वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है.” जिन लोगों को अपच, कब्ज या पाचन संबंधित समस्या रहती है, उन्हें चोकर वाली रोटियां जरूर खानी चाहिए. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मददगार है. यह आंतों में चिपकी गंदगी को भी दूर करने में सहायक होता है.
ये भी पढ़ें- इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए चुकंदर का जूस, उठाने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

ग्लाइसेमिक इंडेक्स पर छपी एक लेख के अनुसार, चोकर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) 15 के बराबर होता है, जो इसे कम जीआई वाले खाद्य पदार्थ के रूप में वर्गीकृत करता है. उन्होंने चोकर के लाभ को गिनाते हुए आगे बताया, “चोकर में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय स्वास्थ बना रहता है. यही नहीं इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है. चोकर वाली रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 15 होता है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. यह मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है."
चोकर वाले आटे के सेवन से बवासीर, पेट और आंतों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है. पेट दर्द, वात, एसिडिटी, खट्टी डकारें, मरोड़, सीने में जलन जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है. चोकर वाली रोटी पर कई रिसर्च हुए हैं, जो इसके स्वास्थ्य लाभों को उजागर करते हैं. चोकर वाली रोटी में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.
लू लगने के लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय | Lu Lag Jaye to Kya Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं