Weight Gain Smoothie In Hindi: मोटापा ही नहीं वजन कम होना भी एक बड़ी समस्या है. आज के समय में जहा एक तरफ लोग वजन बढ़ने की वजह से परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों का वजन कम हैं वो अपने दुबले-पतले (Thin Body) शरीर की वजह से परेशान हैं. दरअसल जब बात वजन को कम करने की आती है तो हमें तमाम जानकारी मिल जाती है. लेकिन बात जब वजन को बढ़ाने की आती हैं तो हमें उतनी जानकारी नहीं मिल पाती है. आपको बता दें कि वजन कम होने की कई वजह हो सकती हैं. कई लोगों में वजन न बढ़ना (Weight Gain) शरीर की कुछ समस्याओं के चलते भी हो सकता है. कुछ लोगों में ये समस्या जेनेटिक भी हो सकती है. अगर आप भी वजन को बढ़ाना चाहते हैं और हेल्दी तरीके तलाश रहे हैं तो हमने आपको कवर किया है. आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर वजन को बढ़ा सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं रेसिपी.
वजन बढ़ाने में मददगार है केला और पीनट बटर स्मूदी- (Banana And Peanut Butter Smoothie For Weight Gain)
केले में सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी होती है जो वजन को बढ़ाने में मददगार है. वहीं अगर पीनट की बात करें तो इसमें मोनोसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी3, विटामिन-बी6, फोलेट, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज, विटामिन-बी5, आयरन, पोटैशियम, ज़िंक और सेलेनियम होता है जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने और वजन को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2024: इंटरनेशनल योगा डे पर जानें कैसी होनी चाहिए एक योगी की डाइट

कैसे बनाएं केला और पीनट बटर स्मूदी- ( How To Make Weight Gain Smoothie)
सामग्री-
- केला
- पीनट बटर
- दूध
- शहद
- ओट्स
- दही
विधि-
इस स्मूदी को बनाने के लिए सबसे पहले केले को छीलकर टुकड़ों में काट लें. फिर मिक्सर में केला, पीनट बटर, दूध, शहद और ओट्स/दही को डालें. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से ब्लेंड करें. स्मूदी तैयार है. इसे गिलास में डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.
Health Benefits of Bananas: एक दिन में कितने केले खाने चाहिए? केला खाने के फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं