- पनीर टिक्का सभी का पसंदीदा स्नैक है.
- वीकेंड पर पार्टी के लिए स्नैक में ये पनीर टिक्का बेस्ट है.
- पुदीने की चटनी के साथ इसका कॉम्बिनेशन बेस्ट है.
Amritsari Paneer Tikka: पनीर पसंदीदा सब्जियों में से एक है. चाहे आप स्वादिष्ट शाही पनीर करी बनायें या कुरकुरे पनीर पकौड़े, इससे बनी कोई भी डिश सभी को बहुत पसंद आती है. अब जब बात पनीर की हुई है तो हम पनीर टिक्का को कैसे भूल सकते हैं. अंदर से नरम और बाहर से चटपटे और स्वादिष्ट - पनीर टिक्का मुंह में पिघल जाता है और यह खाने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पनीर स्नैक्स में से एक है. तो अगर आप कुछ पनीर टिक्का खाने का मन बना परहे हैं तो आज हम आपके लिए एक लिप-स्मैकिंग अमृतसरी पनीर टिक्का रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप वीकेंड में बनाकर इसके मजे ले सकते हैं.
शाम की चाय के लिए बेस्ट पेयर है एग कटलेट स्नैक्स, यहां देखें पूरी रेसिपी
पनीर क्यूब्स को स्वादिष्ट मसालों के मिश्रण में मैरीनेट किया जाता है और सुनहरा और कुरकुरा होने तक शैलो फ्राई किया जाता है. इसके ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कें और पुदीने की चटनी के साथ गरमागरम परोसें. सबसे अच्छी बात यह है कि आप इस पनीर टिक्का को सिर्फ 30 मिनट के अंदर बना सकते हैं. डिनर पार्टी में परोसने के लिए यह एकदम सही स्नैक है. आइए एक नज़र डालते हैं रेसिपी पर.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

अमृतसरी पनीर टिक्का रेसिपी: अमृतसरी पनीर टिक्का कैसे बनाएं
सबसे पहले एक बाउल में बेसन, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, नींबू का रस, नमक और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अगर आपको जरूरत लगें तो इसमें पानी डालें (ध्यान रखें कि बैटर में कोई गांठ न हो).
- अब इसमें पनीर क्यूब्स डालें, और अपने हाथों से धीरे से मिलाएं और मैरिनेड से कोट करें. कटोरे को प्लास्टिक रैप से ढक दें और रूम टेंपरेचर पर 30 मिनट के लिए अलग रख दें.
- अब एक पैन में तेल गर्म करें. पनीर के क्यूब्स रखें और उन्हें सुनहरा भूरा होने तक शैलो फ्राई करें. एक बार हो जाने के बाद, किचन पेपर से सजी प्लेट में ट्रांसफर करें. ऊपर से चाट मसाला छिड़कें और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।
अमृतसरी पनीर टिक्का की फुल रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं