Dates Benefits: खजूर का नाम तो आपने सुना ही होगा, यह खाने में मीठा होता है लेकिन कई स्वास्थय लाभों से भरा हुआ होता है. खजूर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए लाभदायी होते हैं. क्या आप जानते हैं कि हर रोज सुबह इस फल का सेवन का असर आपके शरीर को बहुत सारे लाभ दिलाने में मदद करता है. तो आइए जानते हैं इस फल को खाने के फायदे.
वजन कम होने में
सुबह खाली पेट खजूर का सेवन आपका वजन कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है. बता दें कि 1 खजूर में 6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, इसके साथ ही इसमें चीनी भी काफी कम मात्रा में पाई जाती है. इसके अलावा यह स्वाद में मीठा होता है और उसमें फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है, जो ग्लूकोज से दोगुना मीठा होता है. इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. जो आपका वजन कम करने में मदद कर सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एनर्जी बढ़ाने में
अगर आप रोजाना खाली पेट खजूर का सेवन करते हैं तो इसमें पाए जाने वाले तत्व आपके शरीर को पूरे दिन के लिए एनर्जी देने का काम करते हैं. इस फल में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है.
डाइजेशन होगा दुरुस्त
जिन लोगों की डाइजेशन की समस्या होती है उनके लिए खाली पेट खजूर का सेवन फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है जिससे कब्ज और गैस की समस्या दूर हो जाती है.
स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं काली मिर्च, जानिए इसके हेल्थ बेनिफिट्स
स्वीट क्रेविंग कम होती है
कई लोग ऐसे हैं जिन्हें मीठा खाना बहुत पसंद होता है. लेकिन मीठे का सेवन मोटापे की समस्या बढ़ सकती है. ज्यादा मीठे का सेवन डायबिटीज को भी बढ़ा सकता है. ऐसे में खजूर का सेवन फायदेमंद हो सकता है, यह स्वीट क्रेविंग को कम करने में भी मदद करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं