विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2025

Vitamin B12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल कर लें ये दाल, दोगुनी तेजी से बढ़ेगा विटामिन बी12

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए आप इस दाल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

Vitamin B12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल कर लें ये दाल, दोगुनी तेजी से बढ़ेगा विटामिन बी12
Vitamin B12: मूंग दाल विटामिन बी12 की कमी को दूर करती है.

Vitamin B12 Deficiency: हमारा शरीर हेल्दी और फिट रहे इसके लिए जरूरी है कि हमारे शरीर में सभी तरह के विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाएं. विटामिन बी-12 भी एक जरूरी पोषक तत्व है, जो रेड ब्लड सेल्स बनाने और नर्वस फंक्शन और डीएनए सिंथेसेस में अहम भूमिका निभाता है. शरीर में जब विटामिन बी-12 की कमी होती है तो ऐसे में एनीमिया, शरीर में थकान, याददाश्त का कमजोर होना और नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. 

वैसे तो विटामिन बी-12 का सोर्स नॉन वेज फूड में ज्यादा मिलता है जैसे मीट, फिश , अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स. लेकिन जो लोग वेजिटेरियन हैं उनके शरीर में इस विटामिन की कमी होने के खतरा ज्यादा रहता है. शाकाहारी लोगों में इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए मूंग दाल विटामिन बी12 की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है. 

विटामिन-बी12 के लिए मूंग दाल (Moong Dal For Vitamin-B12)

मूंग दाल पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है और इसको पचाना भी बेहद आसान होता है. मूंग दाल में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. मूंग दाल में विटामिन बी-12 के अब्जॉर्प्शन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. 

मूंग दाल को डाइट में कैसे शामिल करें?

  • मूंग दाल की खिचड़ी या सूप बनाकर खा सकते हैं.
  • मूंग दाल का इस्तेमाल दाल-चावल, पराठे या हलवे के रूप में करें.
  • मूंग दाल के आटे से चीला या डोसा बनाएं.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vitamin B12 Deficiency, These 3 Dry Fruits To Complete Vitamin B12 Deficiency, Vitamin B12 Ki Kami Par Kya Khaye, Vitamin B12 Foods, Vitamin B12 Symptoms
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com