विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2023

Viral: खाने में तड़का लगा रहा था शख्स, फिर जो हुआ देख आब भी खो बैठेंगे होश, तड़का लगाने से पहले 100 बार सोचेंगे ये बात...

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने खाने में ऐसा तड़का लगाया जिसे देखने के बाद उड़ जाएंगे होश, देखिए आखिर ऐसा क्या हुआ.

Also Read in
Viral: खाने में तड़का लगा रहा था शख्स, फिर जो हुआ देख आब भी खो बैठेंगे होश, तड़का लगाने से पहले 100 बार सोचेंगे ये बात...
वायरल वीडियो को अब तक 23 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
Image Credit: Instagram/@prakash_ujjainy

हम भारतीयों को अपना खाना बहुत पसंद है. हम जो कुछ भी खाते हैं उसमें ढेर सारा स्वाद और मसाला मिलाने में लगे रहते हैं. जीरा और धनिया जैसे सुगंधित मसालों से लेकर मिर्च की तीखी महक तक, हमारे खाने में एक अलग ही स्वाद जोड़ देती हैं. खाने में मसाला डालने का जादू या तो इसका स्वाद बढ़ा सकता है या फिर इसे बेस्वाद भी कर सकता है. हाल ही में, एक ऐसा ही वीडियो ऑनलाइन सामने आया जो न केवल लोगों को हंसाता है बल्कि इसे देखकर आपको अपनी हंसी को कंट्रोल करने में भी मुश्किल आ सकती है. वीडियो में, एक व्यक्ति तड़के के लिए एक ऐसा तरीका अपनाता है, जिसको देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे और तड़का लगाने से पहले हजार बार सोचेंगे.

ये भी पढ़ें: मीरा कपूर ने अपने खाने-पीने के कॉम्बो का किया खुलासा, Can You Guess?

तड़का लगाने के लिए पैन में तेल, घी या मक्खन गर्म करना और खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए मसाले डालना शामिल है. वीडियो में एक शख्स फूड पैन से सब्जियों से भरी डिश में तड़का लगाने की कोशिश करता है और उसे ढक्कन से ढकने की कोशिश करता है. हालाँकि, तड़का लगाने समय पैन से अचानक आग की लपटें निकलने लगती हैं, जिससे खाना पकाने वाली जगह का ऊपर का तंबू जल जाता है और उसमें बड़ा सा छेद हो जाता है. यह फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर पहुंच गया है, जहां इसे पहले ही 23 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. कैप्शन में हंसते हुए इमोजी के साथ लिखा है, “वाह क्या तड़का लगाया है.”

यहां देखें वीडियो:

यह वीडियो देखकर कई लोग हैरान भी हो गए. एक यूजर ने कहा, "फायर तड़का तो हमें पता ही नहीं था कि हमें इसकी जरूरत है." एक दूसरे यूजर ने कहा कि यह "टेंट तड़का" था. एक यूजर ने कहा, "इसके लिए मेरा दिल फट गया".

क्या आप घर पर तड़का बनाना चाहेंगे? नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Cooking Mishap, Viral Food Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com