Nariyal Doodh Ke Fayde: नारियल का दूध त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. नारियल के दूध में बालों और स्किन के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व और मिनिरल्स होते हैं. नारियल के दूध में बालों के लिए हेल्दी ऑयल और वाटर कंटेंट होता है. वहीं नारियल दूध को त्वचा पर लगाने से त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है और उसका रूखापन खत्म हो जाता है. चलिए जानते हैं कि नारियल दूध त्वचा और बालों को किस तरह फायदा पहुंचाता है. नारियल का दूध पोषक तत्वों का भंडार है. इसमें ढेर सारे विटामिन जैसे विटामिन ए, सी, ई और डी के साथ साथ जिंक, सोडियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और प्रचुर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है जो त्वचा और बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है. यहां इसके हमारी स्किन और बालों के लिए कुछ कमाल के फायदों के बारे में बताया गया है जिन्हें आपको जरूर जानना चाहिए.
सिरदर्द को दूर करने में मदद करेंगे ये फूड आइटम्स, मिलेगा आराम नहीं खानी पड़ेगी दवा
बालों के लिए कितना फायदेमंद है नारियल का दूध (Coconut Milk Benefits For Hair)
नारियल के दूध में पाया जाने वाला प्रोटीन नए हेयर सेल्स बनाने में मददगार है जिससे बाल घने होते हैं. कोकोनट मिल्क से बालों को नेचुरल कंडीशनिंग मिलती है और फ्रिजी बाल स्मूथ और शाइनी दिखने लगते हैं. इसका हेयर मास्क बालों पर लगाने के बाल कोमल और मुलायम बनते हैं और उनको भरपूर पोषण मिलता है. इसकी बालों में मालिश कीजिए और कुछ देर बाद एक माइल्ड शैंपू से बाल धो लीजिए. बाल सिल्की भी बनेंगे और सुलझाने में भी आसानी होगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लटकी हुई स्किन को टाइट करना है तो हर रोज कर लें ये काम, आपकी स्किन दिखेगी जवां
स्किन के लिए कितना फायदेमंद है नारियल दूध (Coconut Milk Benefits For Skin)
नारियल दूध एक वरदान की तरह है, ये डार्क स्पॉट्स हटाने में मददगार साबित हो सकता है. सन टैन और सन बर्न के निशान हटाता है और इसकी मालिश से त्वचा कोमल बनती है. नारियल के दूध की मालिश से चेहरे पर कसावट आती है और प्रीमैच्योर एजिंग के निशान कम होने लगते है. ड्राई स्किन पर नारियल दूध एक मॉइश्चराइजर का काम कर सकता है. इससे चेहरे पर नेचुरल निखार आता है और त्वचा में नई जान आ जाती है. नारियल दूध में पाया जाने वाला विटामिन सी,ई और ए की मदद से त्वचा में लोच कायम रहती है और समय से पहले बुढ़ापा त्वचा पर नहीं दिखता. नारियल दूध को स्किन केयर रूटीम में शामिल करने और डेली इससे मसाज करने से चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियां कम होने लगती हैं और त्वचा जवां बनती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं