विज्ञापन

Tender Coconut Malai Smoothie: गर्मी में तुरंत ठंडक और एनर्जी देगा टेंडर नारियल मलाई स्मूदी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Tender Coconut Malai Smoothie Recipe: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में अगर आप कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो टेंडर कोकोनट मलाई स्मूदी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है.

Tender Coconut Malai Smoothie: गर्मी में तुरंत ठंडक और एनर्जी देगा टेंडर नारियल मलाई स्मूदी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी
Tender Coconut Malai Smoothie Recipe
AI

Tender Coconut Malai Smoothie Recipe: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी होता है. तेज धूप और पसीने के कारण शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने लगती है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है. ऐसे में हल्के और नेचुरल ड्रिंक्स काफी फायदेमंद होते हैं. अगर आप कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो हरा नारियल मलाई स्मूदी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यह स्मूदी शरीर को तुरंत ठंडक देती है और एनर्जी (Energy) भी बढ़ाती है.

हरा नारियल मलाई स्मूदी के फायदे- (Benefits Of Drinking Tender Coconut Malai Smoothie)

नारियल पानी में नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स (Electrolytes) पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट (Hydrate) रखने में मदद करते हैं. वहीं नारियल की मलाई हेल्दी फैट्स (Healthy Fats) से भरपूर होती है, जो शरीर को ऊर्जा देती है. यह स्मूदी गर्मी में डिहाइड्रेशन (Dehydration) से बचाने में मदद कर सकती है और शरीर को अंदर से ठंडा रखती है.

हरा नारियल मलाई स्मूदी बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Tender Coconut Malai Smoothie)

  • 1 कप ताजा नारियल पानी
  • 1/2 कप नारियल की मलाई
  • 1 छोटा केला
  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • 3 से 4 बर्फ के टुकड़े

 यह भी पढ़ें- डायबिटीज में गन्ने का जूस पीना सही या जोखिम भरा? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

हरा नारियल मलाई स्मूदी बनाने की विधि- (How To MakeTender Coconut Malai Smoothie)

  1. सबसे पहले नारियल से ताजा पानी और मलाई निकाल लें. इसके बाद केले को छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. अब ब्लेंडर में नारियल पानी, नारियल की मलाई और केला डालें. इसके बाद इसमें शहद और बर्फ के टुकड़े डालें.
  3. सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक स्मूदी स्मूद और क्रीमी न हो जाए. अगर आपको स्मूदी थोड़ी पतली चाहिए तो इसमें थोड़ा और नारियल पानी मिला सकते हैं.
  4. तैयार स्मूदी को ग्लास में निकालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.

इस स्मूदी को धूप से आने के बाद या दोपहर के समय पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर को तुरंत ठंडक और ताजगी देती है. अगर आप वजन कम कर रहे हैं तो नारियल मलाई की मात्रा सीमित रखें, क्योंकि इसमें कैलोरी (Calorie) ज्यादा होती है. 

Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com