Soft Chapati Tricks: कई लोग गोल रोटी नहीं बना पाते, तो कुछ मुलायम, अच्छे से अच्छा आटा गूंथने के बाद भी अक्सर कुछ न कुछ कमी रह ही जाती है और जब तक रोटियां सॉफ्ट न बने खाने में मजा भी नहीं आता है. क्या आप भी नरम रोटियां बनाने के लिए क्या करें? इस सवाल का जवाब क्या आप भी ढूंढ रहे हैं? अगर हां, तो यहां हम आपके साथ एक ऐसी ट्रिक शेयर करने वाले हैं, जो बिना ज्यादा मेहनत किए आसानी से सॉफ्ट रोटी बना सकते हैं.

नरम रोटी बनाने के आसान तरीका
गर्म पानी से आटा गूंथें:
अगर आप हल्के उबलते पानी से आटा गूंथते हैं, यह आटा लचीला बन जाता है, जिसकी वजह से रोटियां सॉफ्ट बनती हैं. अगर आप इस ट्रिक को अपनाते हैं, तो रोटियां घंटों तक मक्खन जैसी नरम रहेंगी.
दूध का कमाल:
आटा गूंथते समय सिर्फ पानी का ही नहीं बल्कि थोड़ा दूध या मलाई का भी इस्तेमाल करें. हल्का दूध या एक चम्मच मलाई मिलाने से रोटियां जल्दी सख्त नहीं होतीं और स्वाद भी बढ़ता है.
कुछ देर आटा छोड़ दें:
हमेशा एक बात का ध्यान रखें, आटा गूंथने के बाद कम से कम 20 से 30 मिनट तक उसे ढककर रखना जरूरी होता है. ऐसा करने से रोटियां नरम बनती हैं.
गैस का ध्यान दें:
अगर आप रोटियों को तेज आंच पर पकाते हैं, तो अंदर की नमी लॉक हो जाती है, जिसकी वजह से रोटियां नरम रहती हैं.
घी लगाना है जरूरी:
घी की पतली परत नमी को बाहर जाने नहीं देती, जिससे रोटी मुलायम बनी रहती है.
स्टोर करने का तरीका:
रोटियों को सूती कपड़े में लपेटकर रखें, इससे भाप और नमी का बैलेंस बना रहता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं