Kishmish Benefits: मीठी किशमिश देखने में भले ही छोटी हो, मगर बेहद फायदेमंद होती है. यह न केवल शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद करती है, बल्कि पोषक तत्वों का खजाना है और महिलाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. हेल्थ एक्सपर्ट किशमिश को सुपर फूड बताते हैं, जो सेहत को अनगिनत फायदे देती है. विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश खाने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि खून की कमी भी दूर हो सकती है.
अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन वेबसाइट में प्रकाशित एक शोध लेख के अनुसार, किशमिश सूखे अंगूर हैं, जो पौष्टिक और सेहतमंद होते हैं. इनमें फाइबर और खास तत्व होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं. हालांकि, इनमें चीनी ज्यादा होती है, फिर भी ये ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं, इसलिए इन्हें हेल्दी स्नैक माना जाता है. शोध भी बताते हैं कि किशमिश खाना सेहत के लिए अच्छा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे ( Benefits of Eating Raisins Empty Stomach)
कब्ज
आयुर्वेदाचार्य प्रमोद तिवारी बताते हैं, “किशमिश पोषक तत्वों का खजाना है, जिसमें आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन बी के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं. किशमिश में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए भी काफी अच्छा होता है. खाली पेट किशमिश खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट साफ होता है. रात भर भिगोई गई किशमिश सुबह खाने से पाचन एंजाइम्स सक्रिय होते हैं, जिससे भोजन का पाचन आसान हो जाता है.
आयरन
आयुर्वेद के अनुसार, किशमिश आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर में खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मदद करती है. यह महिलाओं के लिए खास तौर पर फायदेमंद होती है. मासिक धर्म के दौरान आयरन की कमी या अन्य समस्याओं का सामना करने वाली महिलाओं के लिए भी किशमिश का सेवन लाभकारी होता है.
हीमोग्लोबिन
आयुर्वेदाचार्य ने बताया, रोजाना 10-12 किशमिश खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और थकान, कमजोरी जैसी समस्याएं कम होती हैं. किशमिश में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज तत्व भी होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक हैं. यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करती है और रक्तचाप को संतुलित रखती है. हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है.
ग्लोइंग स्किन
किशमिश में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार बनाए रखते हैं. यह झुर्रियों, दाग-धब्बों को कम करता है. साथ ही, किशमिश में मौजूद विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और जिंक बालों को मजबूत बनाते हैं और बालों का झड़ना कम करते हैं.
मजबूत हड्डियां
किशमिश में कैल्शियम और बोरोन जैसे तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं