\Soaked Fenugreek Water Benefits In Hindi: आयुर्वेद के अनुसार मेथी एक ऐसा मसाला है, जो खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी वरदान माना जाता है. मेथी दाने का इस्तेमाल लगभग हर किचन में होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसे रात भर भिगोकर इसका सेवन किया जाए तो यह आपके शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है. यह आपके शरीर को अंदर से साफ करके उसे मजबूत बना सकता है. मेथी का पानी आपके पाचन तंत्र के दुरुस्त करने में मददगार है. डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है. इतना ही नहीं वजन घटाने और महिलाओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.
मेथी का पानी कैसे बनाएं- (How to make fenugreek seeds water)
भीगी हुई मेथी का पानी बनाने के लिए 1 चम्मच मेथी दाने को 1 गिलास पानी में रात भर के लिए भिगो दें. सुबह उठकर इस पानी को छानकर खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं . इसी के साथ आप मेथी दानों को भी चबा सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मेथी का पानी के फायदे- (Bheegi Methi Ka Pani Pine Ke Fayde)
1. वजन कम करने में फायदेमंद-
अगर आप लंबे समय से वजन कम करना चाहते हैं, तो मेथी के पानी का सेवन कर सकते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है. जिससे अधिक खाने से बचे रहते हैं और वजन को कम कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- बारिश के मौसम में आलू-प्याज को खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, महीनों तक नहीं होंगे खराब

Photo Credit: Canva
2. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद-
भीगी हुई मेथी का पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं. यह पानी पेट में कब्ज , अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत देता है. इसमें पाचन एंजाइम पाए जाते हैं, जो खाने को अच्छे से पचाने में सहायता कर सकते है.
3. डाइबिटीज कंट्रोल करने-
भीगी हुई मेथी का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. मेथी ब्लड में ग्लूकोज लेवल को कम कर सकती है. इस पानी के नियमित सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
4. हृदय के लिए फायदेमंद-
भीगी हुई मेथी का पानी हृदय में होने वाली परेशानियों से भी राहत दे सकता है. इस पानी को पीने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और हृदय में होने वाली बीमारियों से भी बचाव होता है. मेथी का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल होता है और इससे हार्ट अटैक या हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है.
5. स्किन के लिए फायदेमंद-
मेथी का पानी पीने से आपकी स्किन को कई तरह के फायदे मिल सकते है. इस पानी से आपकी स्किन की एलर्जी को कम किया जा सकता है. इसी के साथ यह स्किन में होने वाले पिंपल्स, दाग-धब्बे को भी कम करने में मददगार है.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं