विज्ञापन

घर पर कैसे बनाएं अपराजिता फेस पैक? नीले फूलों, मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा से फेस पैक तैयार करने का आसान तरीका

Aparajita Face Pack: अपराजिता के नीले फूल, एलोवेरा जेल और मुल्तानी मिट्टी से घर पर फेस पैक तैयार कर सकते हैं. इसमें गुलाब जल और ग्लिसरीन मिलाकर स्किन की देखभाल करें. जानिए इसे बनाने का तरीका और जरूरी सावधानियां.

घर पर कैसे बनाएं अपराजिता फेस पैक? नीले फूलों, मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा से फेस पैक तैयार करने का आसान तरीका
अपराजिता फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
ndtv

चेहरे पर झाइयां, दाग-धब्बे और रूखापन नजर आने लगे तो कई लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं. ऐसे में खूबसूरत नीले रंग का अपराजिता का फूल भी स्किन की देखभाल के लिए इस्तेमाल की जा सकती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों अपराजिता के फूल, एलोवेरा जेल और मुल्तानी मिट्टी से बना फेस पैक चर्चा में है. इसमें गुलाब जल और जरूरत के हिसाब से ग्लिसरीन भी मिलाई जाती है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसे घर पर बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका.

अपराजिता फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

एक्सपर्ट अवधेश पटेल ने बताया कि इस फेस पैक को तैयार करने के लिए 5 से 6 अपराजिता के फूल, एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और जरूरत के अनुसार गुलाब जल लें. अगर आपकी स्किन रूखी है तो इसमें थोड़ी सी ग्लिसरीीन भी मिला सकते हैं. वीडियो में दूध का विकल्प भी बताया गया है. हालांकि, दूध से संवेदनशीलता या एलर्जी होोने पर इसका इस्तेमाल न करें.

कैसे तैयार करें अपराजिता का फेस पैक?

सबसे पहले अपराजिता के फूलों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. अब इन्हें पीसकर या कूटकर इनका रस निकाल लें और छानकर एक कटोरी में रख लें. इसमें एलोवेेरा जेल और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा गुलााब जल डालते हुए अच्छी तरह पेस्ट तैयार कर लें. अगर त्वचा रूखी है तो इसमें थोड़ी सी ग्लिसरीन मिला सकते हैं.

चेहरे पर कैसे लगाएं यह फेस पैक

एक्सपर्ट ने बताया कि सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें. अब तैयार पेस्ट को उंगलियों या फेस पैक ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं. इसे आंखों और होंठों के आसपाास लगाने से बचें. करीब 5 से 10 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें. इसके बाद हल्काा मॉइस्चराइजर लगाएं.

ये भी पढ़ें- दिवाली से पहले चेहरे का निखार कैसे बढ़ाएं? एक्सपर्ट ने बताया 4 दिनों में चेहरे पर ग्लो बढ़ाने का नुस्खा

फेस पैक लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

अपराजिता के फूलों में एंथोसायनिन जैसे प्राकृतिक रंगद्रव्य पाए जाते हैं लेकिन इससे झाइयां या दाग-धब्बे मिटने का पक्का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. एलोवेरा स्किनन को नमी देने में मदद कर सकता है, जबकि मुल्तानी मिट्टी अतिरिक्त तेल सोखती है. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. जलन, खुजली या लालिमा होने पर तुरंत धो दें. झाइइयों से परेशान हैं तो नियमित सनस्क्रीन लगाएं और समस्या बनी रहने पर स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें.

ये भी पढ़ें- Diwali Mehndi Designs: दिवाली के दिन हाथों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें फुल हैंड, फिंगर मेहंदी और बैक हैंड मेहंदी डिजाइन के Photos

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aprajita Flower Benefits, DIY Aparajita Flower Serum For Glowing Skin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com