विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Nov 07, 2023

Soaked Dates On Empty Stomach: खाली पेट भीगे छुहारा खाने के 6 बड़े फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप

Soaked Dates On Empty Stomach: छुहारा एक ऐसा मेवा है जिसेे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. खाली पेट भीगे छुहारे का सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

Read Time: 3 mins
Soaked Dates On Empty Stomach: खाली पेट भीगे  छुहारा खाने के 6 बड़े फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप
Soaked Date Benefits: खाली पेट छुहारा खाने के फायदे.

Soaked Dates Eating Benefits in Hindi: छुहारा को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. सूखे छुहारे को कई तरह की डिशेज में डाला जाता है. इतना ही नहीं इससे कई तरह की रेसिपीज भी बनाई जाती हैं. आपको बता दें कि कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे माइक्रोन्यूट्रीएंट्स, आयरन, पोटैशियम, विटामिन बी6, फॉस्फोरस से भरपूर छुहारा हड्डी और दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. अगर आप भिगे हुए छुहारे का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं खाली पेट छुहारा खाने के फायदे.

खाली पेट भीगे छुहारा खाने के फायदे- Soaked Dates Eating On Empty Stomach: 

1. पाचन-

खाली पेट भीगे छुहारा खाने से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. छुहारे में पाए जाने वाले गुण आपके पाचन को बेहतर बनाने और मल त्याग को आसान करने में मददगार है. 

ये भी पढ़ें- Diwali Sweet 2023: समय की है कमी तो इस दिवाली जरूर ट्राई करें ये 3 क्विक और टेस्टी रेसिपीज

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

2. मोटापा-

खाली पेट भीगे छुहारे खाने से मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने और वजन को घटाने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- Weight Loss: जिम-डाइट के बिना इन फूड कॉम्बो के साथ वजन को तेजी से कम करें...

3. डायबिटीज-

भीगे छुहारे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स का लेवल काफी हम होता है. जिस कारण इसको खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

4. बालों-

खाली पेट भीगे छुहारे के सेवन से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बाल भी तेजी से बढ़ते हैं. बालों की ग्रोथ के लिए भीगे छुहारे का सेवन फायदेमंद माना जाता है.

5. दिल-

दिल के मरीजों  को कई चीजें खाने की मनाही होती है. अगर आप अपने हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आप खाली पेट सुबह भीगे छुहारे का सेवन कर सकते हैं.

6. आयरन-

अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो आपके लिए छुहारे का सेवन फायदेमंद हो सकता है. छुहारे में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है. दूध में भीगे छुहारे का सेवन करने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है. 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
रक्षा बंधन से लेकर कृष्ण जन्माष्टमी तक, यहां है अगस्त में पड़ने वाले व्रत-त्योहार की लिस्ट और इस दिन बनाए जाने वाले व्यंजन
Soaked Dates On Empty Stomach: खाली पेट भीगे  छुहारा खाने के 6 बड़े फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप
किन लोगों को और क्यों पीना चाहिए कच्चा दूध, जानें कच्चा दूध पीने के 5 फायदे
Next Article
किन लोगों को और क्यों पीना चाहिए कच्चा दूध, जानें कच्चा दूध पीने के 5 फायदे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;