Soaked Raisins Benefits in Hindi: किशमिश का नाम लेते ही कई तरह की डिशेज दिमाग में घूमने लगती है. क्योंकि किशमिश को कई व्यंजन में इस्तेमाल किया जाता है. किशमिश उन ड्राई फ्रूट्स में से एक है जिसे पोषण का खजाना कहा जाता है. आपको बता दें कि किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भीगी किशमिश का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है. अगर आप इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो भीगी किशमिश का सेवन कर सकते हैं. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है. तो चलिए जानते हैं भीगी किशमिश खाने के फायदे.
भीगी किशमिश खाने के फायदे- (Bheegi Kismish Khane Ke Fayde)
1. पाचन-
अगर आपको पाचन संबंधी समस्या रहती है तो आप भीगी किशमिश का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पेट को हेल्दी रखने में मददगार है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- रोजाना दूध में मिलाकर खा लें ये सफेद चीज, फिर जो होगा वो आपने सोचा भी नहीं होगा

Photo Credit: iStock
2. इम्यूनिटी-
रोजाना सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है.
3. आयरन-
किशमिश में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है. जिन लोगों में खून की कमी की शिकायत है, उन्हें भीगी किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए.
4. हड्डियों-
आज के समय में हड्डियों की समस्या काफी देखी जाती है. अगर आप भी कमजोर हड्डियों से परेशान हैं, तो भीगी किशमिश का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
5. एनर्जी-
जरा सा काम करते ही महसूस होने लगती है कमजोरी. अक्सर आपने महिलाओं में ये बात सबसे ज्यादा सुनी होगी कि थोड़ा सा काम करते ही थकान महसूस होती है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आप भीगी किशमिश का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो एनर्जी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
स्पर्मीसाइडल जेली क्या है और कैसे काम करती है? डॉक्टर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं