Winter Foods To Keep Skin Healthy And Glowing: कोल्ड, कठोर सर्दियों न केवल आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करती हैं, बल्कि आपकी स्किन पर भी असर डालती हैं. ऐसे में क्रीम या लोशन भी आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज नहीं कर सकती है, जिससे वह बेजान दिखने लगती है. आप इसके लिए जितने भी महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल कर लें, स्किन पर हल्का असर रहता ही है. ऐसे में स्किन का ग्लो कैसे बनाए रखा जाए, तो आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने होंगे.
Diabetes: जानिए ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद है अदरक
आपकी स्किन के बेजान होने के मुख्य कारणों में सर्दियों के दौरान कम आर्द्रता होना है. हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के अनुसार, स्किन एक ऐसी बाहरी परत है जो आर्द्रता के लेवल को प्रभावित करती है. जब हवा में नमी कम होती है, तो यह आपकी त्वचा को भी प्रभावित करती है, जिससे यह ड्राई होने लगती है. ऐसे में सर्दियों में क्या खाएं कि आपकी स्किन हेल्दी बनी रहे, आइए जानते हैं:
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
1. गाजर
गाजर विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत हैं, यह एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है जो आपके शरीर को कोलेजन का उत्पादन करने में मदद करता है. इसमें विटामिन ए की मात्रा अधिक होती हैं.
यह हैं टॉप 10 प्रोटीन बेस्ड फूड... जिन्हें आप रोजाना खा सकते हैं
2. चुकंदर
एक गिलास चुकंदर के जूस में ब्लड को शुद्ध करने और विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद मिलती है, जिससे आपकी त्वचा हेल्दी रहती है. आप इसे स्किन पर भी लगा सकते हैं. यह आपकी स्किन को सॉफ्ट करने और डेड स्किन को निकालने में मदद करता है.
3. हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, पत्ती गोभी, सरसों का साग जैसी पत्तेदार सब्जियों में स्किन को पोषण देने वाले विटामिन होते हैं. इतना ही नहीं इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी होते हैं. पत्तेदार सब्जियों में हाई सल्फर होता है जो त्वचा की रेडनेस को कम करने में मदद करता है.
Weight Loss: घटेगा मोटापा, आप रहेंगे हेल्दी, अगर डाइट में शामिल करेंगे शकरकंदी
4. ब्रोकोली
यह विटामिन, खनिजों और एंटीऑक्सिडेंट्स में समृद्ध होती है जो आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करती है. आप इसे अपनी सलाद में शामिल कर सकते हैं.
5. जामुन
इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, यह स्किन पर झुर्री और दरारों को ठीक करने में मदद करता है.
और खबरों के लिए क्लिक करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं