Roti With Milk Benefits: भारतीय खाने की बात जब आती है तो रोटी मील का सबसे अहम भाग है. ज्यादातर लोग लंच और डिनर में रोटी खाना पसंद करते हैं. कुछ लोग रोटी को सब्ज़ी के साथ खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को रोटी, दाल के साथ पेयर करते हैं. बच्चों की बात करें तो वो रोटी को सॉस और जैम के साथ खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रोटी को दूध के साथ खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. दूध रोटी का सेवन कर वजन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है. रोजाना रात में दूध के साथ रोटी खाने से सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल सकते हैं. दूध रोटी खाने से कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और विटामिन जैसे पोषक तत्वों की पूर्ति हो सकती है. तो चलिए जानते हैं रात के समय दूध रोटी खाने से होने वाले फायदे.
रात में दूध रोटी खाने के फायदे- (Doodh Roti Khane Ke Fayde)
1. वजन बढ़ाने के लिए-
अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपके लिए दूध रोटी का सेवन फायदेमंद हो सकता है. दूध रोटी खाने से पर्याप्त कैलोरी, फैट और कार्ब्स मिलते हैं जिससे वजन बढ़ने में मदद मिल सकती है. वजन को बढ़ाने के लिए आप रात के समय दूध रोटी का सेवन कर सकते है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- स्वाद ही नहीं गुणों का भंडार है ये छोटा सा लाल फल, इन लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन

2. कमजोरी-
अगर आप अक्सर कमजोरी या थकान महसूस करते हैं तो आपके लिए रात में दूध रोटी का सेवन फायदेमंद हो सकता है. रात के वक्त दूध रोटी खाने से शरीर को ताकत मिलती है और थकान को दूर करने में भी मदद मिल सकती है.
3. स्ट्रेस-
रात के वक्त दूध रोटी खाने से तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है. दरअसल दूध रोटी खाने से रिलैक्स फील होता है, तनाव कम होता है और अच्छी नींद आती है. दूध और रोटी का कॉन्बिनेशन आंतों के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.
Benefits of Cashew in Hindi | काजू खाने के फायदे, हेल्दी हार्ट, ग्लोइंग स्किन व होंगे और कई लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं