गर्मी अपने साथ कई समस्याएं लेकर आती है. लेकिन जो तीन चीजें सबसे ज्यादा परेशान करती हैं वो है पसीना, चुभन वाली गर्मी, और शरीर से दुर्गंध. वैसे तो कुछ लोग साल भर पसीना आने की समस्या से परेशान रहते हैं लेकिन ज्यादातर लोग गर्मी और उमस भरे मौसम में पसीना आने की समस्या का ज्यादा सामना करते हैं. जरूरत से ज्यादा पसीना आना नुकसानदायक तो नहीं है लेकिन ये किसी व्यक्ति के आत्मसम्मान को कम करने, उनके अंतरंग संबंधों को प्रभावित करके और उनकी क्वालिटी ऑफ़ लाइफ को भी एफेक्ट कर सकता है. इसलिए इसका समय रहते इलाज करना बेहद जरूरी है. तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मियों में चेहरे पर क्यों आता है ज्यादा पसीना और किन उपायों के जरिए इसे रोका जा सकता है.
गर्मी में चेहरे पर क्यों आता है ज्यादा पसीना-
वैसे तो गर्मी के मौसम में पसीना आना बहुत ही नॉर्मल सी बात है लेकिन सिर्फ किसी के चेहरे पर ही बहुत ज्यादा पसीना आता है तो ये एक गंभीर समस्या हो सकती है. जरूरत से ज्यादा पसीना आने की स्थिति को मेडिकल साइंस की भाषा में हाइपरहाइड्रोसिस कहा जाता है. इसके अलावा पसीना आने के कई और कारण भी हो सकते हैं. आंकड़ों पर नजर डालें तो 100 में से लगभग 2 या 3 लोग ही इस तरह की समस्या से पीड़ित होते हैं. पसीने के ग्लैंड का जरूरत से ज्यादा एक्टिव होना, मौसम में बदलाव, तनाव, कुछ दवाइयों का ज्यादा सेवन, एल्कोहल ड्रग्स और स्मोकिंग, इसके अलावा मेनोपॉज, मोटापा, डायबिटीज इन्फेक्शन और लो ब्लड प्रेशर की वजह से भी ज्यादा पसीना चेहरे पर आता है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
चेहरे पर आता है ज्यादा पसीना तो अपनाएं ये घरेलू, आसान और प्रभावी नुस्खे-
- गर्मी में अगर आप बाहर जा रहे हैं तो उससे पहले पसीना आने वाली जगह पर बर्फ रब कर लें. इससे पसीना कम आता है.
- अगर आपके भी चेहरे पर गर्मी में जरूरत से ज्यादा पसीना आता है तो आलू के पीसेज को काटकर उसे मलने से पसीने से राहत मिल सकती है.
- फेस पर ज्यादा पसीना आने पर खीरे के रस को लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. इसके बाद जब आप बाहर जाएंगे तो महसूस करेंगे कि पसीने में कमी आई है..
- गर्मी के मौसम में अगर आपके चेहरे पर भी ज्यादा स्वेटिंग होती है तो नमक की मात्रा को डाइट में कम कर दें.
- गर्मी में ज्यादा पसीना आने के डर से कई लोग पानी कम पीते हैं जिसकी वजह से पसीने से ज्यादा बदबू आने लगती है. ऐसा करने से पसीने में तो कमी नहीं आती लेकिन शरीर से बदबू जरूर आती है. तो पसीना और पसीने की बदबू से निजात पाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए.
- अगर गर्मी में आपके चेहरे पर भी जरूरत से ज्यादा स्वेटिंग हो रही है तो दिन में एक बार रोजाना टमाटर का जूस पिएं. इसे पसीने में बहुत हद तक राहत मिल सकती है.
- खड़ी मूंग को हल्का भून कर एक चम्मच उबले हुए दूध में मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और फेस पर लगाएं. इस पेस्ट को लगाने से पसीना नहीं आता क्योंकि मुंह चेहरे की नमी को सोखती है जो ज्यादा पसीना की समस्या को कम करता है.
How to Reverse Diabetes Naturally | कैसे करें डायबिटीज को रिवर्स, जानें एक्सपर्ट से
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं