रक्षा बंधन का पावन त्यौहार अब बस आने ही वाला है. इस दिन बहनें प्यार और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं. इस साल यह त्योहार 30 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा और इसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं. किसी भी दूसरे भारतीय त्योहार की तरह, मिठाई भी रक्षा बंधन के उत्सव का मुख्य आकर्षण है. इस दिन को खास बनाने के लिए आप घर पर भी मिठाई तैयार कर सकते हैं. हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी ही मिठाई की रेसिपी जिसे आप घर पर केवल 10 मिनट में बनाकर तैयार कर सकता हैं. हम आपको बताएंगे नारियल मलाई बर्फी को बनाने का तरीका.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

नारियल मलाई बर्फी कैसे बनाएं | आसान नारियल मलाई बर्फी रेसिपी
रक्षाबंधन पर मुंह मीठा करने से है सेहत बिगड़ने का डर, ट्राई करें ये शुगर फ्री रेसिपीज
इस रेसिपी को फूड ब्लॉगर पारुल ने अपने यूट्यूब चैनल 'कुक विद पारुल' पर शेयर किया है. रेसिपी शुरू करने के लिए, एक कढ़ाई में दूध और चीनी डालें. धीमी-मध्यम आंच पर चीनी पूरी तरह घुलने तक, बीच-बीच में हिलाते हुए उबालें. एक बार हो जाने पर, कटा हुआ ताज़ा नारियल डालें और अच्छी तरह मिलाएँ. ध्यान रखें कि इसमें नारियल का भूरा भाग शामिल न हो, क्योंकि इससे बर्फी के स्वाद पर असर पड़ सकता है. इसको तब तक मिलाते रहें जब तक नारियल सारा दूध सोख न ले, और गाढ़ा न हो जाए. अब इसमें थोड़ी मलाई मिलाएं. अगर आपके पास मलाई नहीं है तो आप घी या ताजी क्रीम भी मिला सकते हैं. अब तक मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा और आकार ले लेगा. आंच बंद कर दें, एक प्लेट में घी लगाकर चिकना कर लें और उसमें तैयार बर्फी का मिश्रण डाल दें. इसे ऊपर से एक स्पैटुला की मदद से अच्छे से फैला लें और इसे कुछ समय के लिए सेट होने दें. अपनी पसंद के मेवों से सजाएँ और आनंद लें!
यहां देखें रेसिपी का वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं