रक्षाबंधन का मौका ऐसा होता है, जब सारे भाई बहन एक साथ एक जगह जमा होते हैं और जब सारे एक जगह जमा हो तो ऐसे में पार्टी तो बनती ही है. वहीं जब भी पार्टी का जिक्र होता है तो कई लोगों को सबसे पहले पिज़्ज़ा पार्टी की याद आती है. हालांकि कोरोना के बाद से बाहर का पिज़्ज़ा खाने में ज्यादातर लोग परहेज़ करने लगे हैं. ऐसे में हम आज आपको बहुत ही आसान ब्रेड पिज़्ज़ा रेसिपी बताने जा रहे हैं जिससे आप घर बैठे बिना ओवन के पिज्जा बना सकते हैं. ये पारंपरिक पिज्जा का ट्रांसफॉर्म्ड रूप है जो देखने में बिल्कुल पिज्जा जैसा लगता है और टॉपिंग भी बिल्कुल उसी की तरह होती है. अगर आपके पास ब्रेड स्लाइस, पिज़्ज़ा सॉस या टॉमेटो सॉस, अपने पसंद की टॉपिंग और चीज़ है तो सिर्फ 15 से 20 मिनट में आप ये यमी पिज्जा बनाकर उसे एन्जॉय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं घर पर कैसे बन सकता है बिना ओवन के ब्रेड पिज्जा.
ब्रेड पिज़्ज़ा बनाने की सामग्री
ब्रेड स्लाइस- 4
मॉजेरिला चीज़- 2 इंच टुकडा़
शिमला मिर्च- ½ कप
1 प्याज़- चौकोर कटी हुई
1 टमाटर- कटा हुआ
स्वीट कॉर्न- ½ कप
पिज़्ज़ा सॉस- ½ कप
मक्खन- 2 छोटे चम्मच
ऑरिगेनो- ½ छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
चाट मसाला- ½ छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
बनाने की विधि
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब

बनाने की विधि
सबसे पहले तवे को गरम करने रख दें, फिर उसमें आधा चम्मच बटर डालकर पिघलने का इंतजार करें. जब वो थोड़ा पिगल जाए तो उसमें स्वीट कॉर्न के दाने, शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज़, ऑरिगैनो, थोड़ा सा काली मिर्च का पाउडर, चाट मसाला और नमक डालें. इसके बाद सब को अच्छे से भून लें और फिर उसे एक बाउल में निकाल लें.
इसके बाद तवे पर थोड़ा सा मक्खन डालकर ब्रेड स्लाइस को सेकें, जब ब्रेड का नीचे का हिस्सा अच्छे से सिक जाए तो उसे एक प्लेट में निकल लें.
ब्रेड की सिकी हुई साइड पर अब पिज्जा सॉस लगाए और फिर उसके ऊपर स्वीट कॉर्न से बनाया हुआ मिक्स डालकर अच्छे से फैला लें, फिर उसके ऊपर चीज़ का पीस रखें. अब तवे पर 2 मिनट तक ब्रेड को रख दें और उसे ढक कर सिकने दें.
अब आपका ब्रेड पिज्जा बनकर तैयार है, इसके ऊपर आप अपने स्वाद के अनुसार ऑरीगानो, काली मिर्च या सॉस डाल सकते हैं, और घर बैठे पूरी फैमिली के साथ अपने होममेड पिज्जा ब्रेड एन्जॉय कर सकते हैं.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं