Haldi Ki Sabji: हल्दी किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसे कई तरह की डिशेज में स्वाद और रंग को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि राजस्थान में हल्दी की सब्जी बनाई जाती है और ये सब्जी कॉफी पॉपुलर भी है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. राजस्थानी खाने की जब भी बात की जाती है, तो मुंह में पानी आ जाता है. अगर आप ही राजस्थानी खाने के शौकीन हैं तो आप एक बार इस सब्जी को जरूर ट्राई करें. इसे आप डिनर में भी बना सकते हैं और सबसे अच्छी बात ये कि इसे बड़े से लेकर बड़े तक खाना पसंद करेंगे. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कैसे बनाएं हल्दी की स्वादिष्ट सब्जी.
कैसे बनाएं हल्दी की सब्जी- (How To Make Haldi Ki Sabji)
सामग्री-
कच्ची हल्दी, प्याज, अदरक का पेस्ट, टमाटर, लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, दही, जीरा, 2 दानचीनी, लौंग, नमक स्वादानुसार, हींग, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर, इलायची पाउडर, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर, घी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें- थकान और कमजोरी को आस-पास भी नहीं फटकने देंगे ये लड्डू, बस ये लोग रोजाना खा लें एक लड्डू

Photo Credit: iStock
हल्दी की सब्जी बनाने के लिए आपको सबसे पहले कच्ची हल्दी को धोकर छीलकर कद्दूकस कर लेना है. उसके बाद एक पैन में घी गर्म करें. फिर कच्ची हल्दी को भूनें और एक प्लेट में निकाल लें. इसके बाद कटे प्याज को भूने. फिर एक बर्तन में दही डालें. इसके बाद सब्जी मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें. फिर नमक डालकर अच्छे से मिला लें. अब पैन में घी गर्म करें. इसमें सौंफ डालें, अदरक का पेस्ट डालें, फिर उसमें गर्म मसाला और जीरा भी डाल दें. फिर पिसा हुआ लहसुन और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर अच्छे से भून लें. अब इसमें दही वाला मिक्सचर डालकर मिलाएं. इसके बाद हल्की आंच पर भूने और उसके बाद भुना हुआ प्याज, बारीक कटे हुए टमाटर डालें. फिर पीसे हुए काजू, बादाम किशमिश डालकर कुछ देर तक भूनें. अब धनिया डालें और ढक कर कुछ देर पकाएं. फिर इसमें कच्ची हल्दी डालें और कुछ मिनट पकाएं. सब्जी बनकर तैयार है.
हेपेटाइटिस बी: लक्षण, कारण और उपचार | Hepatitis B: Symptoms, Causes & Treatment
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं