- पालक इडली एक टेस्टी रेसिपी है.
- इडली एक हल्का नाश्ता है.
- इडली को वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं.
नाश्ते को लेकर अक्सर हम कंफ्यूज रहते हैं, कि बनाएं तो बनाएं क्या, जो टेस्टी भी हो और हेल्दी भी. अगर आप भी इसी कशमकश से जूझ रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी ब्रेकफास्ट रेसिपी जिसे आप बेफिक्र होकर अपने बच्चों और फैमिली मेंबर्स को खिला सकती हैं. यह रेसिपी जितनी हेल्दी है उतनी ही ज्यादा टेस्टी भी है. हम बात कर रहे हैं पालक इडली की. सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है ऐसे में आप ताजी हरी पालक खरीदकर उसे सूजी में मिलाकर पालक की इडली बना सकती हैं और इसे सांभर और चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं. तो चलिए जानते हैं पालक इडली की सिंपल टेस्टी रेसिपी.
इंग्रेडिएंट्स-
1 कप सूजी
1/2 कप दही
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
2 चम्मच घी
1/2 छोटा चम्मच राई (राई/सरसो)
1/2 छोटा चम्मच उड़द की दाल
1 टेबल-स्पून कटे हुए काजू
2 चम्मच फ्रूट सॉल्ट
3/4 कप ब्लांच किया हुआ और कटा हुआ पालक
2 छोटा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच कटा हुआ लहसुन
1 छोटा चम्मच मोटा कटा हुआ अदरक
1/4 कप मोटा कटा हरा धनिया
1/4 छोटा चम्मच जीरा
1/4 कप पानी
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Benefits Of Amla: इम्यूनिटी, पाचन, इंफेक्शन समेत आंवला खाने के 7 हैरान करने वाले फायदे
पालक इडली बनाने की रेसिपी-
1. एक गहरे बाउल में रवा, दही और 4 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
2. ढक्कन से ढककर 15 मिनट के लिए अलग रख दें.
3. 15 मिनट बाद तैयार पालक का पेस्ट, नींबू का रस, नमक और 1/4 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें. एक तरफ रख दें.
4. एक छोटे पैन में घी गरम करें, उसमें राई और उड़द की दाल डालें और मध्यम आंच पर 30 सेकंड के लिए भूनें.
5. काजू डालकर मीडियम फ्लेम पर 30 सेकन्ड तक भून लें.
6. इस तैयार तड़के को बैटर के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
7. स्टीम करने से ठीक पहले बैटर के ऊपर फ्रूट सॉल्ट और 2 टीस्पून पानी डालें.
8. जब बुलबुले बन जाएं, तो मिला लें धीरे से.
9. इडली के प्रत्येक सांचे में थोड़ा सा घोल डालें और स्टीमर में 10 से 12 मिनट या इडली के पकने तक भाप लें.
10. सांभर और नारियल की चटनी के साथ गरमागरम परोसें.
Causes and Types | मां-बाप की इस कमी से होता है बच्चे को थैलेसीमिया
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं