Sahjan Ki Chai Ke Fayde: सहजन एक प्रकार की फली है, जिसको सब्जी में इस्तेमाल किया जाता है. सहजन को ड्रमस्टिक या मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है. भारत मोरिंगा का सबसे बड़ा उत्पादक है. सहजन की फलियों के साथ इसके पत्ते और फूल का भी इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है. सहजन की फली के अलावा इसके पत्ते भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. सहजन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है. इतना ही नहीं इसमें प्रोटीन, विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं. जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. सहजन की पत्तियों से बनी चाय के सेवन से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं सुबह इस चाय का सेवन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं सहजन की पत्तियों से होने वाले लाभ.
सहजन की पत्ती के फायदे- (Moringa Leaves Tea Benefits)
1. मोटापा-
मोटापा कम करने के लिए आप सहजन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें क्लोरोजेनिक एसिड और एंटी-ओबेसिटी गुण मौजूद होते हैं, जो बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. आप वजन को घटाने के लिए सहजन की पत्ती की चाय का सेवन कर सकते हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें- आंखों की रोशनी बढ़ाने ही नहीं, शरीर को इन समस्याओं से भी बचाने में मददगार है ये ड्राई फ्रूट्स, जानें किसे खाना चाहिए

2. पेट के लिए-
सहजन की पत्तियों में एंटी-अल्सर गुण मौजूद होते हैं, जिस कारण इसके सेवन से अल्सर के जोखिम से बचाव हो सकता है. पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए आप इसकी चाय का सेवन कर सकते हैं.
3. हड्डियों-
सहजन को कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस का अच्छा सोर्स माना जाता है. इसके अलावा, इसमें एंटी-ऑस्टियोपोरोटिक के गुण पाए जाते हैं, जो ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे से बचाने में मदद कर सकते हैं.
Cervical Cancer से बचने का कारगर तरीका है HPV Vaccine, जानिए किसे और कब लेना चाहिए HPV वैक्सीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं