- कॉफी उत्पादन के मामले में भारत 6वां सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश है.
- ब्लैक कॉफी को पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है.
- कॉफी का अत्याधिक सेवन भूख को कम करने का काम कर सकता है.
International Coffee Day 2021: आज देश भर में कॉफी डे मनाया जा रहा है. हर साल 1 अक्टूबर को 'इंटरनेशनल कॉफी डे' (International Coffee Day 2021) मनाया जाता है. अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस (World Coffee Day) हर साल उन सभी लोगों के आदर और सम्मान के लिए मनाया जाता है, जो कॉफी के व्यवसाय से जुड़े हैं. इस दिन को सेलिब्रेट करने का एक और रीजन है, वो है कॉफी के व्यापार को बढ़ावा देने का. 'इंटरनेशनल कॉफी ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना साल 1963 में लंदन में हुई थी. उसके बाद 'इंटरनेशनल कॉफी ऑर्गेनाइजेशन ने साल 2015 में इटली के मिलान में पहला विश्व कॉफी दिवस आयोजित किया था. और तभी से 1 अक्टूबर को कॉफी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. कॉफी उत्पादन के मामले में भारत 6वां सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश है. और कॉफी के टेस्ट के मामले में भारतीय कॉफी विश्वभर की सबसे अच्छी गुणवत्ता की कॉफी मानी जाती है. तो चलिए हम आपको कॉफी पीने के कुछ फायदे और नुकसान बताते हैं.
कॉफी पीने के फायदेः (Coffee Peene Ke Fayde)
हममें से ज्यादातर लोग अपने दिन कि शुरूआत एक कप गर्म कॉफी के साथ करते हैं. कॉफी को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. कॉफी में मैग्नीशियम और पोटैशियम मौजूद होने से ये फैट को बर्न, करने का काम करता है. इतना ही नहीं कॉफी में पाए जाने वाले तत्व हार्ट स्ट्रोक जैसे खतरे से बचाने में मदद कर सकते हैं. ब्लैक कॉफी को पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है. ब्लैक कॉफी के सेवन से खराब टॉक्सिन्स और बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं. जिससे पेट को गैस, कब्ज से भी छुटकारा मिल सकता है. कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन शरीर में सिरोटोनिन, डोपामाइन, नोराड्रेनलीन की मात्रा को बढ़ाता है, जो कि मूड को हल्का करने में मदद कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

कॉफी पीने के नुकसानः (Coffee Peene Ke Nuksan)
- कॉफी का सीमित मात्रा में सेवन आपको फायदा भी पहुंचा सकता है. लेकिन कॉफी का अधिक मात्रा में सेवन नुकसान भी पहुंचाता है, खासतौर पर कॉफी को भूलकर भी खाली पेट नहीं पीना चाहिए.
- कॉफी का अत्याधिक सेवन भूख को कम करने का काम कर सकता है. दरअसल जब हम कॉफी को शाम के समय पीते हैं तो ये रात के खाने में बाधक बन सकती है.
- कॉफी का अधिक सेवन थायराइड की समस्या को बढ़ा सकता है. क्योंकि कॉफी में कैफीन होता है जो नींद और बेचैनी को बढ़ाने का काम कर सकता है.
- कॉफी का अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है, बहुत अधिक कॉफी का सेवन सिरदर्द की समस्या का कारण बन सकता है.
- रात को सोने से पहले भूलकर भी कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि कॉफी में कैफीन होता है जो रात में आपकी नींद में बाधा डालने का काम कर सकता है.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Rajma Raita: फटाफट ऐसे बनाएं हाई प्रोटीन राजमा रायता
Blueberry Muffin: घर पर आसानी से बनाएं बेकरी-स्टाइल ब्लूबेरी मफिन
Food For Diabetes: ये फाइबर रिच फ़ूड डायबिटीज को कंट्रोल करने में करेंगे आपकी मदद
Okra For Diabetes: डायबिटीज पेशेंट जरूर खाएं भिंडी, ये हैं फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं