Liver Detox: लिवर हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है. इसका काम मुख्य रूप से शरीर को डिटॉक्स करना यानी बॉडी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालना है. ऐसे में बॉडी के बेहतर फंक्शन के लिए लिवर का ठीक तरीके से काम करना बेहद जरूरी है. हालांकि, आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान की आदतों और फिजिकल एक्टिविटी में कमी के चलते हर दूसरा व्यक्ति फैटी लिवर जैसी समस्याओं से जूझ रहा है. अगर समय रहते लिवर की देखभाल न की जाए, तो इसका असर हमारी स्किन से लेकर, पाचन और पूरे इम्यून सिस्टम पर पड़ सकता है. ऐसे में लिवर की बिगड़ती सेहत पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. अच्छी बात यह है कि जिस तरह गलत खानपान के चलते लिवर पर दवाब बढ़ने लगता है और फैटी लिवर की समस्या व्यक्ति को घेर लेती है, ठीक उसी तरह खानपान में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करने से लिवर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करने में भी मदद मिल सकती है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
फेमस आयु्र्वेदिक डॉक्टर रोबिन शर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने 4 ऐसे फूड्स बताए हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने और नेचुरली डिटॉक्स करने में असर दिखा सकते हैं. डॉक्टर रोबिन बताते हैं, इन 4 चीजों का नियमित सेवन केवल 20 से 25 दिनों के अंदर ही लिवर को पूरी तरह डिटॉक्स कर सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में-
नंबर 1- हल्दी (Turmeric)
डॉक्टर बताते हैं, हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व है, जो लिवर की सूजन को कम करने और ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करता है. रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी में एक चुटकी हल्दी, थोड़ा सा देसी घी और कॉफी मिलाकर पीने से लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है और फैटी लिवर (Fatty Liver), लिवर सिरोसिस (Cirrhosis of the liver) जैसे गंभीर रोगों का खतरा कम होता है.
नंबर 2- लहसुन (Garlic)आयुर्वेदिक डॉक्टर बताते हैं, लहसुन में मौजूद एलिसिन नामक यौगिक लिवर डिटॉक्सिफिकेशन से जुड़े एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे शरीर से टॉक्सिन्स तेजी से बाहर निकलते हैं. यह न सिर्फ लिवर को साफ करता है, बल्कि इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है. रोजाना सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की एक या दो कलियों का सेवन करना लाभकारी होता है.
नंबर 3- हरी पत्तेदार सब्जियां (Leafy Greens)पालक, मेथी, सरसों आदि हरी पत्तेदार सब्जियों में मौजूद क्लोरोफिल एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर लिवर को हेल्दी रखता है. इससे अलग ये सब्जियां बाइल प्रोडक्शन को भी बढ़ाती हैं, जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है. ऐसे में डॉक्टर हफ्ते में कम से कम 3-4 बार हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह देते हैं. इससे आपका लिवर फंक्शन बेहतर होगा.
नंबर 4- नींबू (Lemon)नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है, जो लिवर के लिए एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है. नींबू भी टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने की प्रक्रिया को तेज करता है और बाइल प्रोडक्शन को बढ़ाता है. इसके लिए डॉक्टर सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने की सलाह देते हैं.
डॉक्टर रोबिन शर्मा के मुताबिक, लिवर की नियमित सफाई और देखभाल से न केवल आप फैटी लिवर जैसी बीमारियों से बच सकते हैं, बल्कि इससे आपकी ओवरऑल हेल्थ भी बेहतर होती है. ये चारों चीजें नेचुरल, सुरक्षित और असरदार हैं. इन्हें डेली डाइट का हिस्सा बनाकर आप केवल 20-25 दिनों में अपने लिवर को डिटॉक्स कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं