- आयुर्वेद में मसालों को इम्यूनिटी के लिए लाभदायक माना जाता है.
- अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं.
- मुलेठी सर्दी-खांसी के लिए फायदेमंद मानी जाती है.
Immunity Booster: इम्युनिटी के इर्द-गिर्द चिटर-चटर ने वास्तव में इसे 2020 का सबसे बड़ा शब्द बना दिया है. इससे पहले कभी भी हमने अपनी हेल्थ को लेकर इतना ध्यान या केयर नहीं किया जितना आज कर रहे हैं. और अब जबकि हम में से ज्यादातर लोग घर के अंदर समय बिता रहे हैं, तब अपने आप को मसालों के साथ कुछ समय देने के लिए ये एक अच्छा तरीका हो सकता है. जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने आप जिन मसालों को खाने में स्वाद के लिए इस्तेमाल करते हैं. वो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं. आयुर्वेद में बहुत से प्राकृतिक उपचारों में इन मसालों को शामिल किया गया है. और दुनिया इसके गुणों की गाथा को मानने से खुद को रोक नही सकी.
अदरक और मुलेठी दो ऐसे मसाले हैं. जिनका उपयोग कई प्रकार की चाय बनाने में किया जाता है. और यह सिर्फ चाय में फ्लेवर के लिए नहीं है. बल्की अदरक में पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं. जो न केवल सर्दी और फ्लू के खतरे को कम करता है, बल्कि इसके लक्षणों को भी खत्म करने में भी मदद करता है. डीके पब्लिशिंग हाउस की पुस्तक हीलिंग फूड्स के अनुसार, इसके सक्रिय घटक "जिंजरोल में एनाल्जेसिक, शामक, एंटीपीयरेटिक और जीवाणुरोधी प्रभाव हैं. इसके अलावा जिंजेरोन एक एंटीऑक्सिडेंट है. पुस्तक में आगे उल्लेख किया गया है, कि अदरक में अदरक के तेल और दवाओं के समान ही रोगों से लड़ने वाले गुण पाए जाते हैं जो गले की खराश और सर्दी के लिए काफी पायदेमंद मानी जाती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुलेठी या लीकोरिस एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसे एंटीऑक्सिडेंट का खजाना कहा जाता है. जो खतरनाक रेडिकल जो समय से पहले बूढ़ा बनाने का कम करती है. उससे बचाने में मदद करती है. मुलेठी नेचुरल तरीके से इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करती है साथ ही ये गले की खराश और सूजन को भी कम करने में मदद कर सकती है.
Breakfast Diet Chart: हेल्दी रहने के लिए मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये 6 सुपरहेल्दी फूड
अदरक और मुलेठी की चाय बनाने की विधिः
सामग्री:
2 कप पानी
½ इंच अदरक की जड़
1 चम्मच मुलेठी पाउडर
½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 चम्मच काली चाय की पत्ती (वैकल्पिक)
½ छोटा चम्मच शहद (वैकल्पिक)
तरीका:
1. एक बर्तन में, पानी, अदरक, मुलेठी, काली मिर्च पाउडर डालें और इसे उबालें.
2. यदि आप चाहें तो चाय मिलाएं और इसे पांच मिनट के लिए पकने दें
3. एक कप में डालें और शहद मिलाएं और गर्म सेवन करें.
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए इस चाय का सेवन करें. इसे घर पर बनाना बहुत आसान.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Zinc Rich Food: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट में जिंक फूड्स को शामिल करें
Home Remedies: मुंह के छालों से निजात पाने के लिए अपनांए ये 5 घरेलू नुस्खे!
Coconut Cookies Recipe: कोकोनट कुकीज़ रेसिपी बनाने के लिए इन 5 इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल करें!
Black Seed Benefits: स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है कलौंजी के ये 6 फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं