घर की बालकनी या छत पर पौधे लगाने का शौक है लेकिन हर बार महंगी खाद खरीदने से बचना चाहते हैं तो आपकी रसोई में ही इसका आसान तरीका छिपा है. चावल धोने का पानी, प्याज के छिलके, केले का छिलका और इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती जैसी चीजें पौधों के काम आ सकती हैं. जिन्हें आप रोजाना बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं, उनसे घर पर ही ऑर्गेनिक कंपोस्ट तैयार की जा सकती है. माली के अनुसार, इन चीजों का सही तरीके से और सीमित मात्रा में इस्तेमाल करने से मिट्टी में जैविक पदार्थ बढ़ाने में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं रसोई की किन 5 चीजों से तैयार कर सकते हैं मुफ्त की खाद और इन्हें पौधों में डालने का सही तरीका.
चावल धोने का पानी पौधों में डालें
पौधा लगाने वाले माली के अनुसार, चावल धोने के बाद बचने वाले पानी को फेंकने के बजाय इकट्ठा कर लें. इसमें स्टार्च और कुछ घुलनशील तत्व होते हैं. माली की सलाह है कि इस पानी को बिना नमक और तेल के इस्तेमाल करें. इसे सामान्य पानी में मिलाकर कभी-कभार पौधों की मिट्टी में डाल सकते हैं. इसे रोजाना डालने से बचें, क्योंकि इससे मिट्टी में अनचाहे सूक्ष्मजीव बढ़ सकते हैं.
प्याज के छिलकों से बनाएं लिक्विड खाद
साथ ही, प्याज के सूखे छिलकों को एक बर्तन में डालकर पानी भर दें. इसे 12 से 24 घंटे तक ढककर रखें. इसके बाद पानी छान लें और सामान्य पानी में मिलाकर पौधों में डालें. हालांकि, इसे पूरी खाद का विकल्प न समझें. बेहतर पोषण के लिए कंपोस्ट का इस्तेमाल भी जरूरी है.
केले के छिलके का बनाएं पाउडर
केले के छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर धूप में अच्छी तरह सुखा लें. पूरी तरह सूखने के बाद इन्हें पीसकर पाउडर बना लें. इसकी थोड़ी मात्रा मिट्टी में मिला सकते हैं. केले के छििलकों में पोटेशियम होता है, लेकिन केवल इससे पौधों को सभी जरूरी पोोषक तत्व नहीं मिलते.
नींबू के छिलकों से तैयार करें कंपोस्ट
नींबू का रस निकालने के बाद बचे छिलकों को छोटे टुकड़ों में काट लें. इन्हें सूखे पत्तों और दूसरे जैविक कचरे के साथ कंपोस्ट बनाने वाले डिब्बे में डालें. ध्यान रखें कि नींबू के छििलके सीधे गमले में ज्यादा मात्रा में न डालें. इन्हें अच्छी तरह सड़ने के बाद ही खााद के रूप में इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें-सरसों का तेल या नारियल तेल? जानिए सर्दियों में बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए क्या लगाएं
इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती भी आएगी काम
चाय बनाने के बाद बची पत्ती को पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि दूध और चीनी के अवशेष निकल जाएं. इसके बाद इसे धूप में पूरी तरह सुखाएं. सूखी चाय पत्ती को थोड़ी मात्रा में कंपोस्ट में मिला सकते हैं. इससे मिट्टी में जैविक पदार्थ बढ़ााने में मदद मिलती है.
खाद डालते समय इन बातों का रखें ध्यान
माली की सलाह है कि रसोई के कचरे को सीधे गमलों में डालने के बजाय कंपोस्ट बनाकर इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर है. खाद हमेशा सीमित मात्रा में डालें और पौधों की जरूरत के हिसाब से पानी दें. ध्यान रखें कि घरेलू खाद डालने से हर पौधे में फूल आने की गारंटी नहीं होती. अच्छी धूप, सही पानी, मिट्टी और पौधे की देखभाल भी फूलों की अच्छी ग्रोथ के लिए जरूरी है.
ये भी पढ़ें- स्टील की बाल्टी कैसे साफ करें? दाग लगी बाल्टी को नई जैसी साफ करने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं