How to Boil Singhara: सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है. इस मौसम में कई ऐसे मौसमी फल और सब्जियां आती हैं, जो हमारी सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी मानी जाती हैं, और उन्हीं में से एक है सिंघाड़ा. सिंघाड़ा (Health Benefits Of Singhara) एक ऐसा फल है जिसे ज्यादातर लोग व्रत के दौरान इस्तेमाल करते हैं. सिंघाड़े में विटामिन-ए, सी, मैंगनीज, थायमाइन, कर्बोहाईड्रेट, टैनिन, सिट्रिक एसिड, रीबोफ्लेविन, एमिलोज, फास्फोराइलेज, एमिलोपैक्तीं, बीटा-एमिलेज, प्रोटीन, फैट और निकोटेनिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. कई लोग इसका सेवन कच्चा करते हैं तो कुछ लोग इसे उबालकर खाना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार लोग इसे घर पर उस तरह से नहीं उबाल पाते हैं जैसे बाजार में मिलते हैं. ऐसे में अगर आप भी घर में मार्केट स्टाइल सिंघाड़ा उबालना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कुछ खास ट्रिक्स. आइए जानते हैं वो सिंपल रेसिपी है जिससे आप घर पर बाजार जैसे सिंघाड़े बना सकते हैं:
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
सामग्री:
- 500 ग्राम ताजे सिंघाड़े
- 1.5 लीटर पानी
- 1-2 चम्मच नमक
- 1 चम्मच काला नमक (स्वाद अनुसार)
- 1 चुटकी हल्दी (रंग के लिए, ऑप्शनल)
- 1/2 चम्मच चाट मसाला (ऑप्शनल)
कैसे उबालें:
सिंघाड़ों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें ताकि उन पर से मिट्टी और गंदगी हट जाए. एक बड़े बर्तन में पानी डालें और उसमें नमक, काला नमक और हल्दी डालें. हल्दी से सिंघाड़ों को हल्का रंग मिलेगा, जिससे वो बाजार जैसे दिखेंगे. अब सिंघाड़ों को पानी में डालें और बर्तन को ढककर 20-25 मिनट तक मीडियम आंच पर उबालें. बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहें जिससे सिंघाड़े समान रूप से पकें. 20 मिनट के बाद सिंघाड़ों को चेक करें कि वे मुलायम हो गए हैं या नहीं. अगर नहीं, तो 5-10 मिनट और उबालें. सिंघाड़े पक जाने के बाद पानी छान लें और उन्हें एक प्लेट में निकाल लें. हल्का ठंडा होने पर इन पर चाट मसाला छिड़क दें और अच्छी तरह मिला लें. आपके सिंघाड़े उबलकर तैयार हैं. इसे हरी चटनी के साथ खाएं.
History Of Laddu: मिठाई नहीं दवाई के तौर पर खाया जाता था लड्डू, जानिए लड्डू का इतिहास|Swaad Ka Safar
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं